विरुष्का ने साउथ अफ्रिका में मनाया न्यू ईयर, कहां 2021 में मिली सबसे बड़ी खुशी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने नया साल अनुष्का शर्मा के साथ साउथ अफ्रिका में मनाया हैं। विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। उनके साथ परिवार भी गया है। वहीं न्यू ईयर मनाते हुए अनुष्का ने अपने फैंस को बधाई देते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें विराट और अनुष्का के सामने हैप्पी न्यू ईयर वाला केक रखा हुआ है। पोस्ट के साथ अनुष्का ने अपने फैंस को बधाई देते हुए लिखा है की- ये साल जिसने हमें सबसे बड़ी खुशी दी। इसलिए 2021 का दिल से आभार जताती हूं। धन्यवाद। फोटो में विरुष्का साथ में मेड फॉर ईच अदर लगे। कैमरे को देख स्माइल करते हुए दोनों पोज दे रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के नए साल का जश्न मनाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें केक कट हो रहा है। सभी डांस कर रहे हैं। विराट कोहली इस खूबसूरत लम्हे को कैमरे में कैद कर रहे हैं।
बेटी वमिका के साथ पहला न्यू ईयर
विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 जनवरी को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। अनुष्का और वामिका चौथे और पांचवें दिन स्टेडियम में थे और विराट ने मैदान से उन दोनों का हाथ हिलाया भी। एक फैन वीडियो में क्रिकेटर उन्हें हाथ हिलाते हुए दिख रहा था लेकिन कैमरे में वामिका को फ्रेम में नहीं दिखाया गया।
Created On :   1 Jan 2022 3:02 PM IST