ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की ये 10 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, इस फिल्म के नाम है सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सलमान खान अपनी फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस फिल्म की अनाउंसमेंट के दिन से ही फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। भाईजान की ये फिल्म ईद के दिन रिलीज होने वाली है। लेकिन ट्रेलर ने फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। हालांकि, सलमान की ये पहली फिल्म नहीं है जो ईद पर रिलीज होने वाली है। सलमान की लगभग सारी हिट फिल्में ईद पर ही रिलीज हुई हैं। तो चलिए जानते हैं सलमान खान की कौन कौन सी फिल्म ईद पर रिलीज हुई है और अब तक सबसे ज्यादा किसने कमाई की है।
वांटेड
साल 2009 में सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' रिलीज हुई थी। प्रभु देवा के निर्देशन में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में सलमान खान के अलावा आयशा टाकिया, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म के प्रड्यूसर बोनी कपूर ने किया था। 52 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 93 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
दबंग
सलमान खान इस साल 2010 ईद के मौके परअरबाज खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'दबंग' के साथ आए। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अनुभव कश्यप ने किया था। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, अरबाज खान, विनोद खन्ना और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म ने करीबन 213 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बॉडीगार्ड
फिल्म 'बॉडीगॉर्ड' 2011में ईद पर रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना कपूर भी लीड रोल में थी। इस फिल्म में सलमान खान के एक्शन को खूब पसंद किया गया। यह एक साउथ इंडियन फिल्म की हिंदी रीमेक थी जिसने करीब 250 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का निर्देशन सिद्दीक-लाल ने किया था।
एक था टाइगर
साल 2012 सलमान खान की एक और मशहूर फ्रेंचाइजी की फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म में सलमान, रॉ के एजेंट के तौर पर नजर आते हैं जो दुनिया भर में सीक्रेट मिशन को अंजाम देते हैं। वहीं उनके साथ फिल्म में कैटरीना कैफ दिखी हैं। 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 320 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
किक
साल 2013 के ईद को छोड़ने के बाद सलमान खान साल 2014 में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक' में दिखे। इस फिल्म ने कमाई के पिछले रिकॉर्ड को पिछे छोड़ते हुए कुल 402 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीस लीड रोल में तो वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन का किरदार निभाया था।
बजरंगी भाईजान
'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी एक साथ नजर आई। यह फिल्म भारत पाकिस्तान के रिश्ते कि इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सलमान खान ने भोले भाले पवन कुमार चतुर्वेदी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सभी का चौंका दिया था। फिल्म ने 900 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर डाला था। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था।
सुल्तान
साल 2016 की ईद पर सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज हुई। ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। फिल्म में सलमान के साथ ही अनुष्का शर्मा भी अहम रोल में हैं। दोनों ने फिल्म में रेसलर की भूमिका अदा की है। 145 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 623 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ट्यूबलाइट
साल 2017 की ईद सलमान खान के लिए कुछ खास नहीं रही। इस ईद के मौके पर सलमान खान फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज की गई थी। लेकिन इस फिल्म की लाइट बॉक्स ऑफिस पर कुछ फीकी साबित हुई। लगातार हिट फिल्में दे रहे सलमान खान की रफ्तार पर इस फिल्म से ठोड़ी धीमी हो गई। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म थी जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया था।
रेस 3
साल 2018 सलमान खान के लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ। इस साल ईद के मौके पर सलमान खान फिल्म 'रेस 3' में नजर आए। यह फिल्म साल की फ्लॉप फिल्मों में से एक रही।
भारत
साल 2019 इस मौके पर सलमान खान ने फिल्म भारत से वापसी की। अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म को जबरदस्त सफलता हासिल हुई। फिल्म में सलमान ने एक जवान युवक से लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया है। सलमान के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ भी अहम किरदार में दिखीं। फिल्म ने कुल 325 करोड़ रुपये की कमाई की।
ईद के दिन धमाल मचाएंगे सलमान
डायरेक्टर फरहाद समजी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ, ओलंपिक मेडलिस्ट विजेंद्र सिंह, जगपत्थि बाबू ,टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, साउथ स्टार वेंकटेश, पंजाबी एक्टर जस्सी गिल, पलक तिवारी और भूमिका चावला के साथ कई स्टार्स काम कर रहे हैं। ये फिल्म सलमान की तरफ से फैंस के लिए ईद का तोहफा है। 21 अप्रैल 2023 को फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है।
Created On :   17 April 2023 4:57 PM IST