'लाल घाघरा' गाने से फेमस हुई नम्रता मल्ला पर टूटा दुखों का पहाड़, भोजपुरी के कई दिग्गज कलाकारों के साथ दिखा चुकी हैं अपना कातिलाना अंदाज, इनके सुपरहिट गानों की लिस्ट देखें

डिजिटल डेस्क, पटना। पावरस्टार पवन सिंह के साथ "लाल घाघरा" गाने से भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली नम्रता मल्ला के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, हाल ही में क्वीन नम्रता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच यह जानकारी साझा की थी कि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहें। जिसके बाद से ही उन्हें स्टार्स और आम लोगों से सहानुभूति मिल रही है और उनके फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस को इस दुख से निपटने के लिए सांत्वना दे रहे हैं।
आपको बता दें कि, नम्रता अपने छोटे से करियर में भोजपुरी जगत के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। जिनकी अब भोजपुरी सिनेमा में बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ गिनती की जाती है। नम्रता मल्ला का सबसे भोजपुरी हिट सॉन्ग "लाल घाघरा" रहा है। जिसने महज कुछ ही दिनों में 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा लिया था। तो आइए नम्रता के ऐसे ही कुछ गाने के बारे में जानते हैं जो काफी पॉपुलर रहे हैं।
लाला घाघरा
नम्रता मल्ला का सबसे सुपरहिट सॉन्ग "लाल घाघरा" रहा है। इस गाने में वो पवन सिंह के साथ देखी गई थीं। जिनके डांस मूव्स को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। बता दें कि, यह गाना अब तक यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। नम्रता के इस गाने को अब तक 22 करोड़ लोगों ने देखा है। जबकि इस गाने को 21 लाख लोगों ने लाइक किया है।
तबला
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ नम्रता की जोड़ी जबरदस्ता हिट रही है। दोनों स्टार्स ने अब तक कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। खेसारी-नम्रता का सबसे ज्यादा हिट सॉन्ग "तबला" रहा है। जिसे अब तक यूट्यूब पर 117 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि लाखों की संख्या में इस गाने को लाइक्स मिले हैं। खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला का हिट गाने में पारो और दो घूंट भी शामिल हैं, जो रिलीज के बाद यूट्यूब पर काफी धमाल मचाया था।
जवानी क्या आचार डालोगी 2.0
बीते दिन ही रिलीज हुआ नम्रता का गाना "जवानी क्या आचार डालोगी 2.0" सोशल मीडिया समेत यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। नीलकमल और नम्रता का यह गाना यूट्यूब पर अब तक 26 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे यूट्यूब चैनल "सारेगामा हम भोजपुरी" पर रिलीज किया गया है। जिसे दर्शक खूब पंसद कर रहे हैं और नम्रता के डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Created On :   4 May 2023 4:42 PM IST