सुष्मिता सेन की अफेयर लिस्ट में एक्टर्स, पाकिस्तान के क्रिकेटर से लेकर शादीशुदा लोगों के नाम भी हैं शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुष्मिता सेन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और देश की पहली मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं, जो अपनी ग्लैमर्स लाइफ स्टाइल और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सुष्मिता ने बिना शादी किए दो बेटियों को गोद लिया, जिसके लिए उन्हें हमेशा ही तारीफें मिली है। वंडर वुमन कही जााने वाली एक्ट्रेस हमेशा ही अपने अच्छे कामो के लिए जानी जाती रही हैं। लेकिन उनकी कई लोगों के साथ अफेयर की चर्चा आम बात रही है, बीते दिन ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ वाली कुछ फोटोज ट्विटर हैडल पर शेयर किया, जिससे लगा कि सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने शादी कर ली है। लेकिन ललित मोदी ने तुरंत इस बात की सफाई देते हुए कहा कि वे दोनो अभी सिर्फ एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। पर जल्द ही शादी करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
ललित मोदी से पहले भी सुष्मिता सेन कई और लोगों को डेट कर चुकी हैं जिनमें हीरो, क्रिकेटर, सेलेब्रिटी, बिजनेसमैन से लेकर शादीशुदा लोगों के नाम भी शामिल हैं। आइए जानते कौन हैं वो शख्स जिसे सुष्मिता ने डेट किया है।
विक्रम भट्ट
विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन को लेकर रिश्ते की खबर काफी चर्चा मे रही थी, दोनों की पहली बार मुलाकात "दस्तक" मूवी की शूटिंग के दौरान हुई थी। और दोनों एक दुसरें से प्यार कर बैठे। हांलाकि इस अफेयर की वजह से विक्रम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। विक्रम पहले से ही शादीशुदा थे, जिसकी वजह से ये रिश्ता लंबे वक्त तक नही चल पाया।
वसीम अकरम
जी हां, पाकिस्तान के जाने माने क्रिकेटर वसीम अकरम और सुष्मिता सेन की अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही। दोनो की मुलाकात एक टीवी प्रोग्राम के जरिए हुई थी जिसे सुष्मिता होस्ट कर रही थी। वसीम ने अपनी गेंदबाजी से सुष्मिता को बोल्ड कर दिया लेकिन इन दोनो का रिश्ता काफी लम्बे समय तक चल नहीं पाया। बताया जाता हैं कि वसीम के शक्की होने के कारण उनका ब्रेकअप हो गया।
रणदीप हुड्डा
एक्टर रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन के रिलेशनशिप की खबरे भी जोरों पर थी। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट किए गए, दोनों की पहली बार फिल्म "कर्मा और होली" के दौरान मुलाकात हुई और फिर दोनों का प्यार परमान चढ़ने लगा।
ऋतिक भसीन
ऋतिक भसीन मुंबई के एक रेस्त्रां ऑनर हैं। सुष्मिता सेन की ऋतिक भसीन के साथ भी अफेयर की खबरे चर्चा में थी। 2015 के दौरान दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खिया बटोरी। इस दौरान वे कई बार पब्लिक प्लेस में दिखाई दिए। 2017 के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
मुदस्सर अजीज
डायरेक्टर मुद्दसर अजीज का नाम भी सुष्मिता सेन के साथ जोड़ा जाता हैं। 2010 में फिल्म "दूल्हा मिल गया" में सुष्मिता सेन से डायरेक्टर मुद्दसर अजीज मुलाकात हुई। इस फिल्म में सुष्मिता सेन एक्ट्रेस के रूप में थी, फिल्म पुरी तरह फ्लॉप रही थी। दोनों के अफयेर की खबरे मुद्दसर अजीज के परिवार के पास तक पहुंच गई जिससे उनके परिवार के लोग नाराज थें। जिसके बाद उन्होंने सुष्मिता सेन से दूरी बनी ली।
बंटी सचदेव
सुष्मिता सेन की अफेयर लिस्ट में बंटी सचदेव का भी नाम शामिल है। वे टैलैंट कंपनी के मालिक हैं। बंटी सचदेव उस वक्त सुष्मिता के मैनेजर भी हुआ करते थे, दोनों हमेशा पब्लिक प्लेस में स्पॉट किए जाते थे।
संजय नारंग
होटल चेन के मालिक संजय नारंग भी सुष्मिता सेन के दिवाने हो गए थे। वे उम्र में सुष्मिता सेन से 8 साल बड़े थें, वे भी कई बार एक्ट्रेस के साथ पब्लिक गैदरिंग में देखे गए थें।
रोहमन शॉल
साल 2018 से रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन का अफयेर शुरू हुआ था, बताया जाता हैं कि वे दोनो लॉकडाउन के दौरान भी एक दुसरे को डेट कर रहे थें। रोहमन शॉल के साथ की वजह से भी सुष्मिता सेन खूब सुर्खियों में रही। बताया जाता है रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन के 11वें ब्वॉयफ्रेंड थे और उनका ब्रेकअप 2021 में हुआ।
Created On :   15 July 2022 4:37 PM IST