सोनाक्षी ने जन्मदिन पर किया प्यार का इजहार, रुमर्ड बॉयफ्रेंड को जल्द करने वाली हैं ऑफिशियल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा पिछले कई दिनों से अपनी लव लाईफ को लेकर चर्चे में हैं, वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट से अपने फैंस के लिए क्वेश्चन छोड़ देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया कि फैंस फूले नहीं समा रहे हैं, उनके पोस्ट करने के बाद से ही फैंस और नेटिजन्स के रिएक्शन आना शुरु हो गए हैं। अब सवाल है कि आखिर सोनाक्षी ने ऐसा क्या पोस्ट कर दिया कि बवाल मच गया और वो कौन हैं जिसके साथ वो अपनी रिलेशनशिप ऑफिशियल करने वाली हैं।
सोनाक्षी के लिए किया था पोस्ट
सोनाक्षी के बर्थडे के बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ ली है, अब फैंस जानने कि लिए बेताब है कि आखिर सच क्या है। दरअसल सोनाक्षी के बर्थडे पर उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने अपने इंस्टा हेंडल पर सोनाक्षी के लिए बर्थडे पोस्ट में लिखा था, जन्मदिन मुबारक हो सोनाक्षी, मुझे ना मारने के लिए धन्यवाद. आई लव यू, इसका रिप्लाई देते हुए सोनाक्षी ने लिखा धन्यवाद लव यू। एक्ट्रेस के इस रिप्लाई ने नेटिजन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि आखिर सच क्या है।
इससे भी बड़ी थी होप्स
सोनाक्षी के रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने एक बार और अपने इंस्टा हेंडल पर सोनाक्षी का एक वीडियो आई लव यू कैप्शन के साथ पोस्ट किया था जिसके बाद भी नेटिजन्स को लगा था कि दोनों डेट कर रहे हैं, सोनाक्षी कई बार उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ स्पॉट भी हुई हैं। लेकिन दोनों का इस पर कोई क्लेरिफिकेशन नहीं आया। इतना सब होने के बाद अब फैंस ने सोनाक्षी के डेटिंग की बात को सच मान लिया है।
ऐसे करेंगी ऑफिशियल अनांउसमेंट
रिपोर्टस की माने तो सोनाक्षी अपने इस रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल करने वाली हैं। वो ऐसा अपने एक म्यूजिक वीडियो के जरिए करने वाली हैं। इंडिया टुडे ने इस बात का खुलासा किया है कि वे जल्द ही अपने म्यूजिक वीडियो ब्लॉकबस्टर जोड़ी से रुमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को सबके सामने प्रपोज करने वाली हैं।
पहले भी दी थी होप्स
सोनाक्षी के इतने हींट्स के बाद भी फैंस खुल कर खुशी नहीं मना पा रहे हैं, वजह है सोना के पहले के पोस्ट। सोनाक्षी ने कुछ समय पहले अपने इंस्टा हेंडल पर तीन फोटोज पोस्ट किए थे जिसमें वो अपनी रिंग फिंगर फ्लॉन्ट करती दिख रही थी, जिसके बाद फैंस उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे थे, बाद में पता चला था कि वो सब केवल एक प्रमोशनल गिमिक था। सोना के इस एक्शन से फैंस काफी नाराज हुए थे।
Created On :   20 July 2022 5:42 PM IST