सिद्धू मूसेवाला की अचानक मौत के बाद, सिंगर का आखिरी इंस्टा पोस्ट हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पंजाबी इंडस्ट्री को सिद्धू मूसेवाला के निधन से एक बड़ा झटका लगा है। सिद्धू मूसेवाला ने यंगस्टर्स के दिलों में भी काफी जगह बना ली थी। उनके अखिरी इंटाग्राम पोस्ट को सभी लाइक कर रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की मौत पंजाबी इंडस्ट्री को एक बैहद बड़ा नुकसान है। उनके निधन के बाद लोग उनके आखिरी पोस्ट को काफी ज्यादा लाइक और शेयर कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर लोग कमेंट करते हुए लिख रहे है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके पोस्ट पर सेलेब्स के भी लगातार रिएक्शन आ रहे है। पंजाब के एक उभरते सितारे सिद्धू बस 28 साल के ही थे। उनके निधन के बाद उनके फैंस को काफी गहरा सदमा पहुंचा है। सिद्धू की हत्या गोली मारकर की गई थी। उन्हें दिनदहाड़े सबके सामने मारा गया था।
अब उनके निधन के बाद उनके गाने वायरल हो रहे हैं। उनका ये आखिरी पोस्ट 4 दिन पहले का किया गया है। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में अपने गाने का वीडियो डाला था। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि- मुझे गलत मत समझिए, इसे भूल जाओ। लास्ट पोस्ट पर 7,921,041 लाइक्स आए हैं।
सिद्धू के एक ट्वीटर पोस्ट पर काफी विवाद भी हुआ था। इस ट्वीटर पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन में लिखा था- U DONEEEEE????? उन पर हमेशा वॉयलेंस को प्रमोट करने का आरोप लगता था। चाहें उनका सोशल मीडिया पोस्ट हो या ट्विटर का कोई पोस्ट, ज्यादातर उनके पोस्ट्स में गन्स को दिखाया जाता था। इन सब को लेकर उन पर केस भी किया जा चुका है।
पंजाबी इंडस्ट्री सिद्धू की मौत के बाद अब सदमे में है। उनकी मौत 29 मई को गोली लगने से हुई थी। उनको अंधाधुन गोलियां मारी गई थी। अब उनकी हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली है। उनकी मौत के बाद पंजाब सरकार काफी सारे सवाल उठाते दिख रही है। 4 जून को सिद्धू का गुरुग्राम में लाइव कंसर्ट होना था।
Created On :   30 May 2022 2:04 PM IST