रॉयल अंदाज में शादी करने जा रहे सिद्धार्थ-कियारा, जैसलमेर में लेंगे सात फेरे, इस दिन से शुरु होंगी शादी की रस्में

डिजिटल डेस्क मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की शादी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। लेकिन फैंस का ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। सिद्धार्थ-कियारा जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। कपल की शादी की डेट, डेस्टीनेशन से लेकर मेहमानों की लिस्ट सब कुछ फाइनल हो गया है। 4 साल लंबी डेटिंग के बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया है। कपल के वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से शुरू होंगे और 8 फरवरी तक चलेंगे। वही खबरें हैं कि, दोनों जल्द ही शादी का ऑफिशियल आनउंसमेंट करने वाले हैं।
राजस्थान के इस शाही होटल में होगी शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी बड़े ही रॉयल अंदाज में शादी करने जा रहे हैं। शादी के लिए जो डेस्टिनेशन फाइनल हुआ है वो इंडिया के टॉप 15 डेस्टिनेशन में शुमार है। स्टार कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में सात फेरे लेंगे। होटल करीब 65 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। ये होटल जैसलमेर के पीले पत्थरों से बना है। इस शाही होटल में शादी के फंक्शन के लिए अलग अलग जगह बनी हुई हैं। होटल में बावड़ी नाम से एक जगह है। ये जगह स्पेशल शादी के फेरों के लिए बनाई गई है। मंडप के चारों ओर चार पिलर लगाए गए हैं। इस मंडप में ही कियारा-सिद्धार्थ फेरे लेंगे।
एक रूम का किराया होगा 2 लाख
होटल में राजस्थानी अंदाज में मेहमानों का स्वागत किया जाता है। इस शाही होटल में 3 कैटेगरी में रूम मौजूद हैं, जिनका एक दिन का किराया 20 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक है। यहां आने वाले को शाही ठाटबाट का एहसास होता है। होटल सूर्यगढ़ में कुल 84 रूम और करीब 92 बैडरूम है। इस किले में खूबसूरत पत्थरों पर नक्काशी के साथ-साथ शानदार इंटीरियर भी है। ये डेस्टिनेशन हर सुविधा से लेस है।
4 फरवरी को पहुंचेंगे जैसलमेर
दूल्हा दुल्हन 4 फरवरी को यहां पहुंचेंगे। होटल में अलग-अलग जगह पर हल्दी, मेहंदी, संगीत और फेरों को लेकर सेट आदि बनाने और डिजाइन करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। स्टार कपल की शादी में लगभग 100 गेस्ट को इनवाइट किया गया है। दोनों के परिवार के अलावा इंस्स्ट्री के कई बड़े नाम इसमें शामिल है। फिलहाल डायरेक्टर करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का नाम सामने आया है। बता दें कि, कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी दोनों स्कूल फ्रेंड्स हैं।
Created On :   1 Feb 2023 5:59 PM IST