शादी की अफवाहों के बीच डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा, जनवरी में कर सकते है शादी

डिजिटल डेस्क मुंबई। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी अपनी शादी को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते है। और दोनों की शादी का लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं। बताया जा रहा है कि, दोनो जनवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में दोनों को साथ में मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से खबरें आनी तेज हो गई है कि कपल शादी के लिए आउटफिट फाइनल करने के लिए डिजाइनर के घर पर पहुंचे थे।
शादी आउफिट फाइनल करने पहुंचे सिद्धार्थ- कियारा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को शनिवार 24 दिसंबर को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों मनीष के घर अलग-अलग गाड़ी में पहुंचे थे। जहां कियारा ने व्हाइट क्रॉप टॉप और व्हाइट पैंट पहना था। वहीं सिद्धार्थ ब्लू स्वेटशर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए। जिसके बाद से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों डिजाइनर के घर पर शादी के लिए आउटफिट फाइनल करने गए थे।
नए साल पर होगी शादी?
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट होने के बाद से दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है। वीडियो को देखने के बाद फैंस कई तरह के अनुमान लगा रहें हैं। एक फैंस ने कमेंट कर लिखा है कि, "दोनों 15 जनवरी 2023 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में शादी कर रहे हैं।" वहीं दूसरे ने लिखा, "मनीष के घर पर? शायद दोनों शादी के आउटफिट्स को फाइनल करने के लिए पहुंचे थे?
चंडीगढ़ में हो सकती है दोनों की शादी
ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अब शादी के लिए लोकेशन भी देख रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ चंडीगढ़ में लग्जरी प्रॉपर्टी ढूंढ रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविला स्पा और रिजॉर्ट को शादी के लिए देखा जा रहा है। बता दें कि इसी जगह राजकुमार राव और पत्रलेखा की भी शादी हुई थी। शादी के बाद मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। मल्होत्रा और आडवाणी फैमिली ने शादी की तैयारियों शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।
दोनो की अपकमिंग फिल्में
सिद्धार्थ अब फिल्म योद्धा और मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। योद्धा में सिद्धार्थ के साथ दिशा पटानी और मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। वहीं मिशन मजनू में वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगे जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे। कियारा की बात करें तो वह आर सी 15 और सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगी। हाल ही उनकी फिल्म गोविंदा मेरा नाम रिलीज हुई में वह विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी। आर सी 15 में वह राम चरण के साथ और सत्यप्रेम की कथा में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।
Created On :   25 Dec 2022 12:12 PM IST