सलमान खान ने अपने आने वाले गाने डांस विद मी का टीजर किया जारी

By - Bhaskar Hindi |28 Jan 2022 1:41 PM IST
बॉलीवुड सलमान खान ने अपने आने वाले गाने डांस विद मी का टीजर किया जारी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने आगामी गाना डांस विद मी के साथ एक बार फिर माइक पर अपना जलबा बिखेरने के लिए तैयार हैं, जिसका टीजर शुक्रवार को जारी किया गया।सलमान ने सोशल मीडिया पर टीजर को अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर किया। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, डांस विद मी हम संग नचले। वीडियो में सलमान को अलग-अलग अवतार में दिखाया गया। गाने को म्यूजिक कंपोजर जोड़ी साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। 29 जनवरी को प्रसारण के लिए पूरी तरह तैयार है।
(आईएएनएस)
Created On :   28 Jan 2022 7:00 PM IST
Next Story