राइजिंग स्टार 3: आफताब बने शो के विजेता, मिली 10 लाख रुपये प्राइज मनी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन पर लगातार 3 हफ्ते से चले आ रहे रिएलिटी शो राइजिंग स्टार 3 का ग्रैंड फिनाले शनिवार को प्रसारित हुआ। इस शो में आफताब सिंह को विजेता घोषित किया है। प्राइज मनी में उन्हें 10 लाख रुपये कैश दिया गया और सीजन 3 की ट्रॉफी दी गई।
बता दें शो के फिनाले में टोटल में चार फाइनलिस्ट थे। आफताब ने चारों फाइनललिस्ट को हराकर 90 फीसदी वोटिंग से जीत हासिल की। शो के फर्स्ट रनर अप रहे दिवाकर को भी 5 लाख रुपये प्राइज मनी दी गई है। आफताब इससे पहले सारेगामापा लिटिल चैंप्स का हिस्सा रह चुके हैं। उस दौरान वे केवल टॉप 7 तक ही पहुंचे थे।
शो में विजेता के किताब तक नहीं पहुंच सके दिवाकर शर्मा, सतीश शर्मा और अभिषेक सराफ थोड़े निराश नजर आए। अभिषेक ने तो इस शो के लिए अपने इंजीनियरिंग का लास्ट फाइनल एग्जाम तक छोड़ दिया था। इस दौरान शो की जज रही नीति मोहन, उदित नारायण ने भी परफॉर्म किया। उनकी परफार्मेंस पर पूरी आडियंस झूमती नजर आई।
बता दें आफताब सिंह पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने कभी किसी प्रोफेशनल स्कूल से ट्रेनिंग नहीं ली। उनके पिता ही उनके गुरु रहे हैं। बाद में उन्होंने अपने इस हुनर को कुछ इस तरह तराशा कि आज वह इस मशहूर शो के विनर बने हैं। राइजिंग स्टार का पहला सीजन 4 फरवरी 2017 को प्रसारित हुआ था। इसके बाद से यह शो इतना पॉपुलर हुआ कि इसके तीन सीजन आ चुके हैं।
Created On :   9 Jun 2019 10:29 AM IST