लस्ट स्टोरी: कियारा के वाइब्रेटर सीन को देखकर ऐसा था उनकी दादी का रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज के एक सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। यह वह सीन है, जब कियारा आडवानी वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती हैं और पीछे बैकग्राउंड में कभी खुशी कभी गम का एक गाना चल रहा होता है। कियारा के इस सीन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। साथ ही इस सीन से कियारा को भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। हालही में एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि यह सीन जब उनकी दादी ने देखा तो उनका क्या रिएक्शन था।
कियारा ने बताया कि "मेरी दादी मेरे साथ रहने के लिए आई थीं। उसी दौरान नेटफ्लिक्स पर लस्ट स्टोरीज रिलीज हुई। बेशक मैंने इसे देखा था और मेरे पैरेंट्स भी इसे देख चुके थे। सभी को यह काफी पसंद आया। मेरे पैरेंट्स ऑर्गेज्म वाले सीन को लेकर काफी बेफिक्र थे। जब मैंने फिल्म के लिए हां कहा था तो तभी उन्हें सबकुछ पता था।"
"मेरी दादी एंग्लो इंडियन है इसलिए वो कुछ संदर्भों को नहीं समझ पाईं। वह फिल्म के नीचे चल रहे टाइटल्स को पढ रही थीं। हर कोई हंस रहा था। मुझे लोगों से ढेर सारी प्रतिक्रिया मिल रही थी। जब मेरी दादी सीरीज देख रही थीं तो उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं था। वे शून्य भाव से सीरीज को देख रही थी। चूंकि दादी ने लस्ट स्टोरीज़ को देखते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। उस दौरान मैं सोच रही थी की दादी को यह अच्छ लग रहा है कि नहीं? इसके बाद मैंने अपनी मां को मैसेज कर दादी को सीन समझाने के लिए कहा।"
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवानी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर है। यह फिल्म 21 जून को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा ने किया है।
Created On :   16 May 2019 7:42 AM IST