प्रकाश झा के वेब शो में नजर आएंगे राजीव सिद्धार्थ

By - Bhaskar Hindi |3 Nov 2019 3:16 AM IST
प्रकाश झा के वेब शो में नजर आएंगे राजीव सिद्धार्थ
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अभिनेता राजीव सिद्धार्थ फिल्मकार प्रकाश झा के वेब शो में नजर आएंगे। राजीव फोर मोर शाट्स प्लीज और अपस्टार्ट्स में नजर आ चुके हैं। फिल्म जॉली एलएलबी के अभिनेता ने झा की तारीफ करते हुए खुद को उनका प्रशंसक बताया।
राजीव ने कहा कि प्रकाश सर जैसी शख्सियत के साथ काम करना सपने जैसा है क्योंकि मैं उनकी फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। राजीव के करीबी एक सूत्र ने कहा कि अब कहानी और प्रतिभा ही सबसे अहम हैं। अभिनेता उत्साहित मालूम पड़ रहे हैं क्योंकि वह अपने पंसदीदा निर्देशकों में से एक के साथ वेब शो में काम करने जा रहे है। फिलहाल शो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
Created On :   3 Nov 2019 8:34 AM IST
Next Story