New Project: प्रियंका चोपड़ा को मिला नया प्रोजेक्ट, रूसो ब्रदर्स की इस सीरीज में आएंगी नजर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही एक नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट से जुड़ने वाली है। इसका नाम होगा CITADEL, जो एक मल्टी स्टारर स्पाई सीरीज है। शादी के बाद हॉलीवुड में यह प्रियंका का पहला प्रोजेक्ट है, जिसे लेकर एक्ट्रेस बहुत उत्साहित है। खास बात यह है कि एवेंजर्स एंडगेम फेम रूसो ब्रदर्स इस प्रोजेक्ट को बना रहे हैं।
देसी गर्ल ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि नई सीरीज में सुपर टैलेंटेड रिचर्ड मैडेन और और अविश्वसनीय रूसो ब्रदर्स के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। तैयार हो जाओ! CITADEL एक बहुस्तरीय वैश्विक फ्रेंचाइजी होगी, जिसमें भारत, इटली और मैक्सिको के स्थानीय भाषा निर्माण शामिल हैं। यह जल्द ही अमेजॉन पर उपलब्ध होगी।
So proud! Can’t wait for this. Congrats @priyankachopra https://t.co/xUSR9OejN7
— Nick Jonas (@nickjonas) January 14, 2020
निक ने दी बधाई
प्रियंका को यह हॉलीवुड प्रोजेक्ट मिलने पर उनके सिंगर पति निक जोनस ने उन्हें बधाई दी। निक ने लिखा कि बधाई...इसका बेसब्री से इंतजार है प्रियंका चोपड़ा। इसके बाद प्रियंका ने निक को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- थैंक यू बेबी, बहुत सारा प्यार।
अमेजन पर होगी रिलीज
बता दें इस सीरीज में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन होंगे। यह सीरीज अमेजन पर रिलीज होगी। शादी के बाद हॉलीवुड में प्रियंका का यह पहला प्रोजेक्ट है। कुछ समय पहले प्रियंका बॉलीवुड फिल्म स्काय इज पिंक में नजर आई थीं।
Created On :   15 Jan 2020 2:29 PM IST