अर्पिता खान की ईद पार्टी से सामने आई तस्वीरें, सलमान खान को गले लगाने पर शहनाज गिल हुई ट्रोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ईद के खास मौके पर को अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने बॉलीवुड सेलेब्स को दी ईद की पार्टी में बुलाया, इस खास पार्टी से कई खूबसूरत तस्वीरे सामने आई हैं। पार्टी में बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल बेहद ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। इस खास दिन के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक सूट को चुना था। बाहर निकलते वक्त सलमान खान शहनाज के साथ नजर आई। दोनों ने फोटोज के लिए पोज भी दिया, वहीं शहनाज अपने फेवरेट सलमान खान को गले लगाते हुए देखी गई। शहनाज और सलमान की ये क्यूट बॉन्डिंग यहीं नहीं रूकी एक्ट्रेस ने सलमान का हाथ पकड़कर उनसे कहा, "मुझे कार तक छोड़ने चलो"।
सलमान की अगली फिल्म में शहनाज
मीडिया रिपोर्टस की माने तो शहनाज गिल सलमान खान की अगली फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। एक्ट्रेस "कभी ईद कभी दीवाली" में आयुष शर्मा के साथ काम करती दिखाई देंगी। हालांकि, इन रिपोर्टस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
सलमान खान और शहनाज गिल ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, शहनाज ये क्या कर रही है? मजाक एक हद तक ही ठीक लगता है कुछ भी। हेटर्स जहां इस तस्वीर को देखने केबाद शहनाज को ट्रोल कर रहें हैं वहीं दोनों के फैंस की निगाहें इन तस्वरों से हट नहीं रही है। फैंस को दोनो का ये बॉन्डिंग बेहद क्यूट लग रही है।
Created On :   4 May 2022 2:52 PM IST