ईडी की चार्जशीट में नाम आने की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा संग दिखा राघव चड्ढा का कूल अंदाज, सगाई से पहले एक साथ आईपीएल का मजा लेने पहुंचे लव बर्ड्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है। दोनों लव बर्ड्स ने अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन दोनों को कई बार कभी एयरपोर्ट पर तो कभी डिनर पर साथ में स्पॉट किया गया है। खबरें है कि दोनों जल्द ही सगाई करने जा रहे हैं। लेकिन जब से राघव चड्ढा का नाम ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आ गया है। तब से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और दोनों की सगाई को पोस्टपोन माना जा रहा है। इन्ही सब अफवाहों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बुधवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स का मैच देखने मुंबई के मोहाली स्टेडियम पहुंचे थे। कपल को देखने के बाद फैंस ने 'परिणीति भाभी जिंदाबाद' के नारे भी लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस ने लगाए नारे
सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक बार फिर साथ नजर आए। बुधवार को दोनों साथ में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स का मैच देखने मुंबई के मोहाली स्टेडियम पहुंचे। कपल को देखने के बाद फैंस ने 'परिणीति भाभी जिंदाबाद' के नारे लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस 'परिणीति भाभी जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं और इसे सुनकर परिणीति और राघव अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस दौरान परिणीति ने ब्लैक ड्रेस पहनी है, तो वहीं राघव ब्लू शर्ट में हैंडसम नजर आ रहे हैं।
Crowd chanting -"#parineeti bhabhi jindabaad"#raghav chadha smiling#MIvsPBKS#RaghavChadha #ParineetiChopra #mohali #cricket#IPL2023 pic.twitter.com/7p33g7ZGn5
— suman Saurabh (@sumanSa17676299) May 3, 2023
13 मई को होने वाली है सगाई!
डेटिंग की अफवाह के बीच अब ये खबर सामने आई है कि दोनों इसी महीने की 13 तारीख को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। पिछले महीने जब प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म सिटाडेल के प्रमोशन के भारत आई थीं, तब भी ये अनुमान लगाया जा रहा था कि परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई भी उसी दौरान हो जाएगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। लेकिन अभी तक दोनों ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
अक्टूबर में ले सकते हैं सात फेरे
वहीं खबरें ये भी हैं कि, दोनों का रोका हो चुका है। यह एक फैमिली फंक्शन था और वो दोनों बहुत खुश हैं। वहीं इस साल अक्टूबर के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिणीति और राघव किसी भी हड़बड़ी में नहीं हैं और उन दोनों अभी अपने-अपने काम में बिजी हैं।’
Created On :   4 May 2023 11:51 AM IST