सोनम कपूर ही नहीं इन एक्ट्रेसेज की प्रेग्नेंसी एनाउन्समेंट ने भी, फैंस को किया हैरान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बदलते ट्रेंड के साथ बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करने के नए और अनोखे तरीके खोज निकाले हैं। यह नया साल मशहूर हस्तियों के लिए एक गुड न्यूज लेकर आया है। यहा हम पांच ऐसी प्रेग्नेंसी एनाउन्समेंट पर एक नजर डालेंगे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पैदा की।
सोनम कपूर
इस साल गुड न्यूज की उम्मीद रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साथ शामिल होने वाली नई एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मैटरनिटी शूट से कुछ प्यारे शॉट्स शेयर किए। जैसे ही उन्होंने पोस्ट शेयर किया, सोशल मीडिया पर बधाईयों की बौछार हो गई। यहां तक कि परिवार और दोस्तों का रिएक्शन काफी प्यारा रहा।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने पति विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इस एनाउन्समेंट ने ट्विटर पर आग लगा दिया और इसके तुरंत बाद #Virushka ट्रेंड करने लगा।
करीना कपूर
बॉलीवुड कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने बेबो की पहली प्रेग्नेंसी की खबरों को लंबे समय तक सबसे छुपा कर रखा था, लेकिन एक बयान जारी कर दोनों ने इस बात की पुष्टि की थी। कपल के फैंस इस खबर से बहुत खुश थे। कपल ने दूसरे बच्चे की घोषणा 2020 में लॉकडाउन के दौरान की। एक बार फिर दोनों ने एक सार्वजनिक बयान के माध्यम से यह खबर शेयर की। वहीं करीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो से अपडेट रखा था।
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा और वैभव रेखी ने पिछले साल शादी कर सभी को चौंका दिया था। फैंस खबर से बाहर आते ही कि, सोशल मीडिया पर दीया ने एक तस्वीर शेयर कि जिसमें वह एक बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थी। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी एनाउन्समेंट ने इंटरनेट पर आग लगा दी। वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के लिए ट्रोल किया था और सवाल किया था कि क्या उन्होंने बच्चे की वजह से शादी की, उस समय दीया के फैंस और दोस्तों ने उनका जमकर समर्थन किया था।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने जब सोशल मीडिया पर इस खास न्यूज को शेयर किया तो उनके फैंस हैरान रह गए। फैंस और दोस्त इस कपल के लिए काफी सरप्राइज थे, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में बधाई मैसेज और आशीर्वादों की जमकर बौछार की।
Created On :   23 March 2022 2:11 PM IST