अपकमिंग प्रोजेक्ट: छावा के बाद अब इस बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी के किरदार में आएंगे नजर!

- छावा के बाद अब इस बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल
- पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी के किरदार में आएंगे नजर!
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर विक्का कौशल बॉलीवुड के टेलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं उनकी एक्टिंग का हर कोई दिवाना है। विक्की कौशल ने अपनी फिल्मी करियर में सरदार उधम सिंह और सैम बहादुर जैसी बायोपिक में काम किया है जिसमें लोगों ने उन्हें बेहद पसंद किया। एक्टर किसी भी किरदार में एक अलग ही जान डाल देते हैं। वहीं इस साल फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में सभी का दिल जीत चुके विक्की कौशल अब जल्द ही एक अनोखे किरदार में नजर आएंगे मतलब एक और बायोपिक में। विक्की टेबल टेनिस खिलाड़ी की बीयोपिक में नजर आने वाले हैं।
इस खिलाड़ी की बायोपिक में नजर आएंगे विक्की
मशहूर टेबल टेनिस खिलाड़ी और ओलंपियन शरत कमल ने अपनी बायोपिक में विक्की कौशल को देखने की इच्छा जताई है। फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में शरत कमल ने कहा कि वह अपनी बायोपिक के लिए विक्की कौशल को देखना पसंद करेंगे। हालांकि, उन्होंने बताया कि वह पहले अपनी जिंदगी पर एक किताब लिखना चाहते हैं। इसके बाद ही वह फिल्म बनाने के बारे में सोचेंगे। शरत ने यह भी कहा कि वह नहीं जानते कि उनका खेल इतना लोकप्रिय है या नहीं कि उस पर फिल्म बने। उन्होंने यह शर्त भी रखी कि बायोपिक के अभिनेता को लंबा होना चाहिए, और इसीलिए विक्की कौशल उनके लिए सही हैं।
पांच बार ओलंपियन रहे शरत कमल
शरत कमल पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 22 साल के करियर के बाद हाल ही में संन्यास लिया। वह पांच बार ओलंपियन रहे, 10 बार राष्ट्रीय चैंपियन बने, और पद्म श्री और खेल रत्न पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण पदक भी हासिल किए। 2024 पेरिस ओलंपिक में उन्होंने भारत के ध्वजवाहक के रूप में हिस्सा लिया।
विक्की कौशल अपकमिंग फिल्म
विक्की कौशल की अगली फिल्म "लव एंड वॉर" है, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जो 2026 में रिलीज होगी।
Created On :   27 April 2025 2:58 PM IST