नयनतारा ही नहीं इन एक्ट्रेसेस ने भी शादी के तुरंत बाद दी थी गुड न्यूज! खबर सुनकर फैंस को लगा था बड़ा झटका

डिजिटल डेस्क मुंबई। साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन ने इसी साल 9 जून 2022 को चेन्नई में शादी की है। शादी के 4 महीने बाद ही कपल ने फैंस को गुड न्यूज दी है। फिल्म स्टार नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि ये स्टार कपल जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सेलेब ने शादी के कुछ महीनों बाद ही गुड न्यूज दी हो। नयनतारा से पहले ऐसी कई ऐक्ट्रेसेस रहीं जिन्होंने शादी के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी के बारे में बताया वहीं कुछ तो ऐसी भी रहीं जो शादी के पहले से ही प्रेगनेंट थीं। तो आइये जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने शादी के कुछ महीनों बाद ही अनाउंस की गुड न्यूज-
साउथ स्टार नयनतार
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने इसी साल 9 जून 2022 को चेन्नई में शादी की है। शादी के 4 महीने बाद ही कपल ने फैंस को गुड न्यूज दी है। फिल्म स्टार नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि ये स्टार कपल जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने हैं। वहीं उनके फैंस उनकी इस गुड न्यूज से खुश तो हैं वहीं बेहद हैरान भी हैं। आपको बता दें कि, स्टार कपल ने सरोगेसी के जरिए ट्विन्स बच्चों का स्वागत किया है।
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। शादी के महज 2 महीने बाद ही कपल ने फैंस को गुड न्यूज सुनाई थी। इस खबर ने सभी को हैरान करके रख दिया था। वहीं हाल ही में आलिया की गोद भराई की गई जिसमें पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ।
नेहा धूपिया
एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 2018 में अंगद बेदी से अचानक शादी की थी। इस शादी की खबर ने सब को हैरान कर दिया था। बाद में अंगद बेदी ने वाइफ नेहा के शो "नो फिल्टर नेहा" में खुलासा किया था कि वह शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं और इसलिए उन्होंने जल्दी शादी करने का फैसला लिया था। सितंबर में, उन्होंने कंफर्म किया कि वे नवंबर में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। आज अंगद और नेहा धूपिया दो बच्चों के पैरेंट्स बन चुके हैं।
दीया मिर्जा
अभिनेत्री दीया मिर्जा भी ने 15 फरवरी 2021 को वैभव रेखी से शादी की थी। उन्होंने भी शादी के 2 महीने बाद ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अनाउंस किया था। दीया शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थी। जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। तब दीया मिर्जा ने बताया था कि, जब वह वैभव रेखी के साथ शादी की प्लानिंग कर रही थीं, तभी उन्हें प्रेगनेंट होने के बारे में पता चला था।
श्रीदेवी
एक्ट्रेस श्रीदेवी शादी से पहले ही 6 महीने की प्रेगनेंट थी। श्रीदेवी ने प्रड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। शादी के 6 महीनें बाद ही बेटी जान्हवी कपूर को जन्म दिया था। जबकि दूसरी बेटी खुशी का जन्म 2000 में हुआ। बताया जाता है कि, वह बोनी कपूर की पहली पत्नी मौना को बहन मानती थीं और बोनी कपूर के घर आती जाती रहती थी। इसी दौरान श्रीदेवी और बोनी कपूर की नजदीकियां बढ़ीं। जब श्रीदेवी प्रेगनेंट हुईं तो बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली।
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता क्रिकेटर विवयन रिचर्ड्स के साथ रिलेशन में थीं। नीना शादी से पहले ही मां बन गई थी। चूंकि विवियन रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए नीना गुप्ता ने सिंगल मदर बनकर बेटी मसाबा को पाला। नीना बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं वे "बधाई हो" समेत कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकीं हैं।
महिमा चौधरी
महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही महिमा ने बेटी एरियाना को जन्म दिया था। बताया जाता है कि महिमा शादी से पहले से ही प्रेगनेंट थीं। 2013 में महिमा अपने पति से अगल हो गई थीं। जिसके बाद से वे अकेले ही बेटी को पाल रहीं हैं।
Created On :   10 Oct 2022 12:46 PM IST