Secret: इसलिए एक्स कपल्स को नच बलिए-9 का हिस्सा बना रहे सलमान!

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। लगता है सलमान खान ने टीवी रिएलिटी शो को प्रोड्यूस करने का बीड़ा उठा लिया है। तभी तो द कपिल शर्मा शो प्रोड्यूस करने के बाद सलमान अब रिएलिटी शो नच बलिए सीजन 9 को भी प्रोड्यूस करने वाले हैं। यह शो जल्द ही प्रसारित होगा। साथ ही यह अपने पिछले सीजन से बिल्कुल अलग और दिलचस्प होगा। इस बार शो में सिर्फ कपल्स ही नहीं बल्कि एक्स कपल्स भी डांस करते नजर आएंगे।
हालही में सलमान ने एक इंटरव्यू में इस शो के बारे में बात की। सलमान ने कहा कि "जी हां, प्रोड्यूस कर रहे हैं हम नच बलिए और उसका कॉन्सेप्ट बड़ा ही अच्छा है।" जब सलमान से यह शो के नए कान्सेप्ट के बारे में पूछा गया तो सलमान ने कहा कि "इंट्रस्टिंग है और इसमें कोई नेगेटिव बात नहीं है कि आप बिछड़ गए हो और अब एक साथ नहीं हो। अब आप एक साथ दोबारा आ रहे हो और आप जानते हो कि आप काम कर रहे हो। जो गुजर गया उसे भूल जाओ।"
बता दें टीवी के कई कपल्स जिनकी शादी टूट गई है या फिर एक्स कपल्स को इस शो के लिए अप्रोच किया गया। इस लिस्ट में नागिन 3 फेम एक्टर पर्ल वी पुरी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिबा नवाब, मधुरिमा तुली और एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह, उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा समेत कई पॉपुलर टीवी कपल्स के नाम शामिल हैं। एक्स कपल्स के साथ मौजूदा कपल को भी शो के इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। इसमें प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी, विंदू दारा सिंह और पत्नी डीना उमारोवा समेत कई सेलिब्रिटीज भी शो में नजर आ सकते हैं।
Guess what"s the next happening thing!!! #NachBaliye9!! Stay tuned for more! pic.twitter.com/RoXSlACI8s
— StarPlus (@StarPlus) June 8, 2019
हालही में शो का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें किसी का चेहरा नहीं दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि चंद्रकांता फेम एक्टर विशाल आदित्य सिंह और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स पार्टनर के साथ प्रोमो शूट कर चुके हैं। वहीं नच बलिए सीजन 9 के जज की बात की जाए तो एक्ट्रेस रवीना टंडन को शो का जज बनने के लिए अप्रोच किया गया था। साथ ही खबर है कि सलमान भी इस शो को जज कर सकते हैं। दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ और शाहिद कपूर को जज बनने के लिए अप्रोच करने की भी अटकलें तेज हैं। इस शो जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर होस्ट करते नजर आएंगे।
Created On :   15 Jun 2019 1:13 PM IST