मलाइका अरोड़ा को सड़क हादसे के बाद आंख के पास टांके लगे, हो रहीं ठीक

By - Bhaskar Hindi |3 April 2022 5:08 AM IST
बॉलीवुड मलाइका अरोड़ा को सड़क हादसे के बाद आंख के पास टांके लगे, हो रहीं ठीक
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री और रियलिटी शो जज मलाइका अरोड़ा को शनिवार शाम मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पनवेल के पास एक सड़क दुर्घटना के बाद एक आंख के पास मामूली चोट लग गई। मलाइका एक फैशन इवेंट से घर लौट रही थीं, उनके ड्राइवर ने गाड़ी से संतुलन खो दिया और उनकी रेंज रोवर कार एक्सप्रेसवे पर तीन कारों से टकरा गई। इस दुर्घटना के बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपडेट भी पोस्ट किया। मलाइका को नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि वह ठीक हो रही हैं, उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
(आईएएनएस)
Created On :   3 April 2022 12:00 AM IST
Next Story