जानिए नए साल पर रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों के बारे में, जिसका हर किसी को है इंतजार

डिजिटल डेस्क मुंबई। जल्द ही साल 2022 खत्म होने वाला है और नए साल की शुरुआत होने जा रही है। इस साल हमने कई सारी सुपरहिट और एक्शन से भरपूर फिल्मों का लुफ्त उठाया। वहीं अब आने वाला साल भी मनोरंजन से भरपूर होने वाला है क्योंकि 2023 में हमें बड़े पर्दे पर कई सुपस्टार इंटरटेन करते नजर आएंगे। नए साल पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। जिसमें शाहरुख खान की फिल्म पठान औैर सलमान खान की टाइगर 3 के अलावा भी कई सुपरस्टार की फिल्में शामिल हैं। जिनके आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। फैंस शाहरुख खान की फिल्मों में 4 साल बाद वापसी को लेकर भी उत्साहित हैं।
पठान
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की एक्शन क्राइम मूवी पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमा घरों में आने के लिए तैयार है। इस फिल्म का गाना बेशरम रंग हाल ही में रिलीज किया गया है। जिस पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लेकिन फैंस चार साल बाद शाहरुख को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है। इस फिल्म में हमें शाहरुख खान के आलाव दीपिका और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वहीं फिल्म करीब 250 रूपये के बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म को आठ अलग-अलग देशों में शूट किया गया है जिसमें भारत, स्पेन, यूएई, कतर, साइबेरिया, इटली, स्विट्जरलैंड, फ्रांस और अफगानिस्तान शामिल हैं।
टाइगर 3
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का फैंस को बेसब्री से इतंजार है। फिल्म 19 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभिनेता की मशहूर फ्रेंचाइजी टाइगर 1 और 2 भी हिट रही थी। इस फिल्म में सलमान और कटरीना केफ एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।
जवान
शाहरुख खान की एक्शन ड्रामा फिल्म जवान 2 जून 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख एक नये अवतार में नजर आने वालें हैं। इस फिल्म को साउथ फिल्म डायरेक्टर एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस फिल्म को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। जवान के टीजर ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। फैंस को टीजर बेहद पसंद आया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, प्रियामणि, योगीबाबू, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा आदि मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
डंकी
सुपरस्टार शाहरुख ने आने वाला क्रिसमस आपने लिए पहले से बुक कर लिया है। शाहरूख की तीसरी फिल्म डंकी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। 3 इडियट्स", "मुन्नाभाई , "पीके" और "संजू" जैसी बड़ी सक्सेसफुल फिल्में देने वाले हिटमैन राजकुमार हिरानी पहली बार शाहरुख खान के साथ फिल्म लेकर आ रहे हैं। शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की ये फिल्म "डंकी" "डॉन्की फ्लाइट" के कॉन्सैप्ट से जुड़ी है। इसका मतलब है गैर कानूनी तरीके से कोई व्यक्ति किसी देश में जाने के लिए अवैध तरीका अपनाता है। इसी समस्या को डंकी फ्लाइट कहा जाता है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और शाहरुख एक साथ नजर आएंगे।
भोला
तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में की है लोग दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते है। वहीं नए साल पर भी दोनों साथ में नजर आने वाले हैं। अपकमिंग फिल्म भोला 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म कैथी को हिंदी में रीमिक्स करके बनाया जा रहा है। ये तब्बू और अजय की 9 वी फिल्म साथ में होगी। अभी दोनों की फिल्म "दृश्यम 2" ने तहलका मचा रखा है।
Created On :   17 Dec 2022 9:54 AM IST