पठान के लुक के साथ किंग खान ने पूरे किए 30 साल, शेयर किया फिल्म का पोस्टर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे करने के साथ ही अपनी आने वाली फिल्म पठान के नए लुक को एक्सपोज किया है। वही फिल्म जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2017 के बाद अब आएंगें नजर
किंग खान की हर फिल्म के पहले ही उनका फैन बेस उनके फिल्म का बेसब्री से इंतजार करता है, लेकिन इस बार फैंस को उनके चहिते बड़े पर्दे पर 2017 के बाद यानी 6 साल बाद 2023 में दिखेंगे। इस बात को लेकर फैंस में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
लुक पोस्ट का किया अनांउसमेंट
शाहरुख, पठान की कास्ट में से पहले है जिन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी दी है, आज यानी 25 जून को शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म को लेकर कुछ पोस्ट किया, दरअसल यह पोस्ट उनके इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने की खुशी में किया गया है। उन्हेंने पोस्ट करते हुए लिखा कि “30 साल और गिनती नहीं क्योंकि आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। यह पठान के साथ जारी है।“ साथ ही जानकारी दी कि फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
ट्रेंड कर रहें हैं शाहरुख
पठान फिल्म में शाहरुख एक इंडियन एजेंट की भूमिका अदा कर रहे हैं। शेयर किए गए मोशन पोस्टर में वे लंबे बूट्स और शर्ट-पैंट में नजर आ रहे हैं। उनके मूंह पर खून लगा हुआ है और वे हाथ में एक बंदूक थामे खड़े नजर आ रहे हैं। एसआरके से पहले पठान का लुक किसी ने भी एक्सपोज नहीं किया। किंग खान के अनाउंसमेंट करते के तुरंत बाद फैंस के मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब हाल ये है कि शाहरुख अपने पठान के लुक के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहें हैं। फैंस शाहरुख के नए लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। शायद ही उनका ऐसा लुक पहले किसी ने देखा होगा।
Created On :   25 Jun 2022 5:53 PM IST