लाल सिंह चढ्डा का सपोर्ट करना ऋतिक रोशन को पड़ा भारी, अब उनकी फिल्म विक्रम वेधा के खिलाफ चला बायकॉट ट्रेंड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्डा बीते 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का बॉक्सऑफिस कलेक्शन तो उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रहा पर सेलेब्स को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। हाल ही में फिल्म को देखने के बाद सुपरस्टार ऋतिक रोशन उसकी बहुत तारीफ की है। लेकिन ऋतिक की यह बात लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
इस वजह से हुए ट्रोल
दरअसल, ऋतिक ने आमिर की हालिया रिलीज फिल्म लाल सिंह चढ्डा देखने के बाद फिल्म की जमकर तारीफ की। हालांकि उनकी यह बात लाल सिंह चढ्डा का विरोध करने वालों को पसंद नहीं आई और उन्होंने ऋतिक को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरु कर दिया। कुछ लोगों ने तो उनको चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो इस फिल्म का सपोर्ट करेंगे तो उनकी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा को भी लोगों द्वारा बायकॉट किया जाएगा।
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 13, 2022
बता दें कि ऋतिक ने लाल सिंह चढ्डा फिल्म देखने के बात ट्विटर पर फिल्म के बारे में अपनी राय दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, "लाल सिंह चड्ढा अभी-अभी देखी। मैंने इस फिल्म को महसूस किया। प्लस और माइनस को साइड कर दीजिए, ये एक शानदार फिल्म है। इस जेम को मिस न करें. जाओ...जाओ..अभी देखो। ये ब्यूटीफुल है। जस्ट ब्यूटीफुल।"
यूजर्स ने ऋतिक को किया ट्रोल
ऋतिक के इस ट्वीट पर जहां आमिर खान के फैंस खुश हो रहे हैं। वहीं "लाल सिंह चढ्डा" फिल्म का विरोध करने वालों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। इन्हीं में से एक यूजर ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, सर इस फिल्म के विषय में ये बातें मत फैलाओ वरना जनता भी विक्रम वेधा का बायकॉट कर देगी। इस डिलीट कर दो।
— shashank dandage (@shashankdandge) August 13, 2022
वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, कुछ भई एप्रीसिऐट करो, प्रमोशन करों। मूवी पहले ही फ्लॉप हो चुकी है।
— Nadeem (@im_naddy) August 13, 2022
एक अन्य यूजर ने तो ये आरोप तक लगा दिया कि आमिर ने पैसे लेकर ये ट्वीट किया है।
— Rehan K (@imrk65) August 13, 2022
बता दें कि ऋतिक आने वाली फिल्म विक्रम वेधा साउथ की फिल्म का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं।
Created On :   14 Aug 2022 8:20 PM IST