हॉलीवुड ने भी दी इरफान खान को श्रद्धांजलि, कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में किया है काम
![Hollywood filmmakers Colin Trevorrow Ava DuVernay pay tribute to Irrfan Khan Hollywood filmmakers Colin Trevorrow Ava DuVernay pay tribute to Irrfan Khan](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/04/hollywood-filmmakers-colin-trevorrow-ava-duvernay-pay-tribute-to-irrfan-khan_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता इरफान खान के असमय मौत पर बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड ने भी शोक जताया हो। कई हॉलीवुड फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
"जुरासिक वर्ल्ड" के निर्देशक कॉलिन ट्रेवोर ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इरफान के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "गहरा दुख है कि हमने #IrrfanKhan को खो दिया है। एक विचारशील व्यक्ति जिसने अपने आस-पास की दुनिया में सौंदर्य बढ़ाया, यहां तक कि दर्द में भी। हमारी आखिरी बातचीत में उसने मुझे हमारे संग के अद्भुत पहलुओं को याद करने के लिए कहा। वह हंस रहा है।"
अमेरिकी फिल्म निर्माता अवा डुवर्नय ने भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मैं #IrfanKhan का प्रशंसक। बहुत जल्द वह चले गए। जब वह स्क्रीन पर हैं, तो आप अपनी आंखे बंद नहीं कर सकते। वह अपनी फिल्मों में रहते हैं।"
इरफान ने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों जैसे "जुरासिक वर्ल्ड", "इन्फर्नो", लाइफ ऑफ पाई", "स्लमडॉग मिलियनेयर" और कई अन्य फिल्मों में काम किया।
अभिनेता इरफान खान का आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कैंसर से लड़ते हुए निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। खान को आखिरी बार "अंग्रेजी मीडियम" में पर्दे पर देखा गया था। वह बीमार रहने के कारण फिल्म के प्रचार में शामिल नहीं हो रहे थे।
Created On :   29 April 2020 4:39 PM IST