Oscar 2020: रेड कारपेट पर ऐसा रहा सितारों का जलवा, कुछ ने बटोरी सुर्खियां तो कुछ के बनें मीम्स

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन, अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हॉलीवुड एंड हाईलैंड सेंटर के डॉल्बी थियेटर में किया गया। इस इवेंट में हॉलीवुड के तमाम एक्टर्स पहुंचे। इन एक्टर्स का रेड कारपेट लुक देखने लायक था। जहां कुछ एक्टर्स के लुक की तारीफ हुईं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ एक्टर्स का मजाक उड़ाया गया। आइए देखते हैं ऑस्कर के फैशन के रंग में कैसे रंगे एक्टर्स।
यह भी पढ़े: जोक्विन फिनिक्स को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, पैरासाइट बनी बेस्ट फिल्म, पढ़िए पूरी लिस्ट

डायरेक्टर ग्रेट गर्विग ग्रीन ड्रेस में काफी सौबर नजर आईं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन विग की ड्रेस फैंस को पसंद नहीं आई। उनकी ड्रेस का डबल रफल अजीब था।

वहीं सिल्बी स्कोल्स की सिल्वर ड्रेस उनके फैंस को एल्युमीनियम फॉयल जैसी नजर आईं।

सिंगर ऑरोरा भी अपने अजीब फैशन के चलते सुर्खियों में रहीं।

वंडर वुमन गेल गैडोट ने इस अवॉर्ड के दौरान सिंपल लग रही थीं। लोगों को उनका लुक कुछ खास पसंद नहीं किया। सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक बनाया गया।

सिंगर बिली एलिश, शनेल सूट पहन अवॉर्ड शो में पहुंची थी। उनकी इस ड्रेस को फैंस ने बेकार बताया।

सेलिब्रिटी बिली पॉटर की ड्रेस देखकर लोग दंग रह गए। उनके इस अवतार को देखकर कुछ लोग उनके फैन हो गए तो कुछ को उनका ये ड्रेस बकवास लगा।

एक्ट्रेस पेनेलोपी क्रूज का लुक काफी सिंपल था। उनका ये लुक फैंस को पसंद नहीं आया।

स्कारलेट जोहानसन भी रेड कारपेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उनकी ड्रेस बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। लेकिन उनकी ड्रेस से ज्यादा सुर्खियां उनकी इयररिंग्स ने बटोरी।

इस शो में अमेरिकी सिंगर जनेले मोने ने सिल्वर रंग की ड्रेस में काफी सुर्खियां बटोरी। वे जैसे ही रेड कारपेट पर उतरी, उनकी ड्रेस की चमक से सभी हैरान हो गए।
Created On :   10 Feb 2020 2:06 PM IST