ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी हंसिका मोटवानी की ग्रेंड वेडिंग, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी बीते दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थी। वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हंसिका मोटवानी की ग्रैंड वेडिंग पर आधारित रियलिटी शो आने वाला है। जिसमें हंसिका और सोहेल की शादी को स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो के माध्यम से हंसिका-सोहेल की शादी के कुछ खास पलों को दिखाया जाएगा। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हेंडल के माध्यम से दी हैं। बुधवार को हंसिका ने टीजर शेयर करते हुए खास अंदाज में शो का अनाउंसमेंट किया। जिसमें उन्होंने शो का नाम भी अनाउंस किया है।
वीडियो शेयर कर दी जानकारी
बुधवार को हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम हेंडल पर वीडियो शेयर करते हुए खास अंदाज में शो का अनाउंसमेंट किया। वीडियो शेयर करते हुए हंसिका ने लिखा- ‘बिना ड्रामे के भला शादी कैसी? लव शादी और ड्रामा जल्द ही।’ उनके शो का नाम लव शादी ड्रामा होगा। जिसमें हंसिका और सोहेल कथुरिया की शादी के खास पलों और ड्रामा को दिखाया जाएगा।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा
एक्ट्रेस का ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा। वीडियो में हंसिका कहती हैं- हाय, मैं हंसिका मोटवानी। इस साल मेरी जिंदगी में कुछ बेहद खास हुआ है। मैंने इस साल शादी कर ली। आप मेरे चेहरे पर शादी का ग्लो देख सकते हैं और आप मेरी शादी के खास पल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इस शो का नाम है- लव, शादी और ।’ इतने में ही कैमरे के पीछे से आवाज आती है- ड्रामा।’ हंसिका को टाइटल समझ नहीं आता, हंसिका फिर कहती हैं- ड्रामा कैसे? क्या हम सब कुछ बताने वाले हैं? ऐसा नहीं होगा। मुझे शो के मेकर्स ने बात करने की जरूरत है।
फैंस है एक्साइडटेड
इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस बेहद ही खुश और एक्साइटेड हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- आपके इस शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। दूसरे फैन ने लिखा- आप बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं, फैंस को अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया। एक अन्य यूजर ने लिखा- शादी के बाद आपका ग्लो और भी ज्यादा बढ़ गया है।
4 दिसंबर को हुई थी शादी
बता दें कि हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर को सोहेल कथुरिया से शादी की थी। दोनों ने ऐतिहासिक मुंडोता फोर्ट में सात फेरे लिए थे। हंसिका रेड ब्राइडल लहंगे में नजर आईं। सोहेल ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने दिखे। उनकी शादी और प्री-वेडिंग फोटोज बेहद सुर्खियों में रहीं। फैंस ने भी उन्हें बेहद प्यार दिया था। अब फैंस उनके अपकमिंग शो को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
Created On :   19 Jan 2023 10:42 AM IST