शादी में सोहेल संग खास अंदाज में हंसिका ने मारी एंट्री, फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

डिजिटल डेस्क मुंबई। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया शादी के बंधन में बंध गये हैं। दोनों ने कल रविवार 4 दिसंबर को जयपुर के मुंडोता फोर्ट में सात फेरे लिए हैं। हंसिका की शादी उनके ग्रैंड प्रपोजल से लेकर फेरों तक चर्चा का विषय बनी रही। हांसिका ने बड़े ही लग्जूरियस तरीके से शादी की है। वहीं अब उनकी ग्रैंड शादी की कुछ फोटोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। जिसमें हंसिका शादी के जोड़े में बेहद दी सुंदर नजर आ रहीं थी, वहीं सोहेल खुशी से फूले नही समा रहे थे। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहें हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
रेड ब्राइडल लंहगे में नजर आई हंसिका
हंसिका शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। वे ऊपर से लेकर नीचे तक गहनों से सजी हुई थीं। हंसिका ने रेड ब्राइडल लंहगा पहना था जिसके साथ उन्होंने ट्रडिशन और हैवी ज्वैलरी केरी की। मिडिल पार्टेड हेयर और मेकप नें हंसिका की सुंदरता में चार चांद लगा दिये। वहीं सोहेल ऑफ वाइट शेरवानी पहने नजर आए। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
फिल्मी स्टाइल में मारी एंट्री
हंसिका ने सोहेल के साथ फिल्मी स्टाइल में शादी में एंट्री मारी। दोनों शादी में हाथ पकड़ कर एंट्री मारते नजर आए। वहीं दोनों ही शादी के जोड़े में इतने जंच रहे थे कि, किसी की भी नजर उन से हट नहीं रही थी। जयपुर के ऐतिहासिक मुंडोता फोर्ट में दोनों ने एक-दूसरे को ग्रैंड तरीके से वरमाला पहनाई। वहीं फेरों की रस्म के बाद सोहेल ने हंसिका की मांग भरी। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
मेहमानों को परोसे गए राजेस्थानी पकवान
हंसिका की शादी में पहुंचे महमानों को स्पेशल राजस्थानी पकवान परोसे गए। जिसमें कैर सांगरी, गट्टे की सब्जी के साथ भी बेझड़ की रोटी के साथ चूरमा का गेस्ट ने स्वाद लिया। शादी में साउथ की फेमस एक्ट्रेस सरिया रेड्डी भी पहुंची।
शादी से पहले हुई हल्दी की रस्म
शादी से पहले दोपहर में हल्दी सेरेमनी रखी गई थी। जिसमें कपल की हल्दी सेरेमनी एक साथ हुई। फोटो में दोनों एक दूसरे को हल्दी लगाते नजर आए। एक्ट्रेस हल्दी सेरेमनी के दौरान व्हाइट एंड येलो कलर के शरारे में नजर आईं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में बड़े-बड़े फूलों का सेट बनाया गया। फोटो में हंसिका काफी खुश नजर आ रही थी। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी की रस्मों के खूब मस्ती हुई। दूर से आए महमानों और दोस्तों ने खूब मजे किए।
Created On :   5 Dec 2022 10:35 AM IST