आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चौपड़ा तक इस साल इन सलेब्स के घर गूंजी किलकारी

डिजिटल डेस्क मुंबई। नए साल की शूरुआत होने जा रही हैं। साल 2022 कई सितारों के लिए यादगार रहा है। इस साल कई सलेब्स ने अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया। अलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बने हैं। आलिया ने शादी के 4 महीनें बाद ही बेटी को जन्म दिया है। आलिया और रणबीर के साथ-साथ प्रियंका, सोनम, भारती सहित कई सितारे जिन्होंने इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के ऐसे कौन से सेलेब्स हैं, जो न्यूली पेरेंट्स बने हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इसी साल 15 जनवरी को माता-पिता बने हैं। उन्होंने भी अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। बता दें कि, उन्होंने सरोगेट के जरिए अपनी बेटी का वेलकम किया है। प्रियंका ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ ये खुश खबरी शेयर की थी। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम "मालती मैरी चोपड़ा" रखा है।
युवराज सिंह और हेजल कीच
क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच ने भी इसी साल 25 जनवरी फादर्स डे के मौके पर अपने पहले बच्चे बेटे का स्वागत किया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर सभी को खूश खबरी दी थी। उन्होंने अपने बच्चे का नाम "ओरियन कीच सिंह" रखा है। पोस्ट कर युवराज सिंह ने कहा था कि, मैं चाहता हुं कि हेजल का आखिरी नाम बच्चे के नाम पर आए। इसलिए उन्होंने बच्चें का मान ओरियन कीच सिंह रखा।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इसी साल 3 अप्रैल को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। भारती ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है, वहीं वे प्यार से उसे गोला कहकर बुलाती हैं।
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू इसी साल 19 अप्रैल को माता पिता बने हैं। काजल ने शादी के 2 साल बाद बेटे को जन्म दिया है। गौतम किचलू ने अपने बेटे के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम "नील किचलू" रखा है।
कृतिका सेंगर धीर और निकितिन धीर
टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर धीर और निकितिन धीर इसी साल पैरेंट्स बने हैं। कपल ने 12 मई को अपनी बेटी का स्वागत किया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देविका धीर रखा है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस साल 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। सोनम ने अपने बेटे का नाम और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी।
नयनतारा और विग्नेश
नयनतारा और विग्नेश ने भी 9 अक्टूबर को अपने जुड़वा बेटों का स्वागत किया है। इस बात की जानकारी कपल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। पोस्ट शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि नयन और मैं अम्मा अप्पा बन गए हैं। उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट ने इसी साल शादी के 4 महीनें बाद बेटी को जन्म दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी के माता पिता बने हैं। आलिया की बेटी का नाम उसकी दादी नीतू कपूर ने रखा है। बेबी गर्ल का नाम है राहा। आलिया ने पोस्ट कर नाम का अर्थ भी बताया था। लोगों को ये नाम बेहद पसंद आया था। वहीं अब फैंस राहा को देखन के लिए उत्साहित है।
एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीतन
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और अभिनेता गुरमीत इस साल दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 11 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। देबिना पहले बच्चे के जन्म के चार महीने बाद ही दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने अपनी पहली बेटी का नाम लियाना रखा था। वहीं लोग उनकी दूसरी बेटी का नाम जानने के लिए उत्सुक हैं।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर को बेटी का स्वागत किया। कपल ने अपनी बेटी का नाम "देवी बसु सिंह ग्रोवर" रखा। 12 दिसंबर को कपल ने बेटी का फर्स्ट मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।
Created On :   16 Dec 2022 2:44 PM IST