आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक ये एक्ट्रेस, बेबी बंप के साथ दिखीं बेहद खुबसूरत और फैशनेबल

डिजिटल डेस्क मुंबई। बॉलीलवुड में बीते कुछ सालों में मैटरनिटी फोटोशूट का चलन काफी बढ़ा है। बॉलीवुड में बेबी बंप फ्लॉन्ट करने एक नया ट्रेंड बन गया है। एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ प्रेगनेंसी फोटोशूट कराती हैं। बेबी बंप के साथ इन एक्ट्रेसेस ने अपने फैशन से लोगों को हैरान कर दिया है। हाल ही में कई एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी फोटोशूट को लेकर चर्चा में रही हैं-
आलिया भट्ट
अभी प्रेग्नेंसी फैशन स्टेटमेंट को लेकर आलिया भट्ट भी काफी सुर्खियों में हैं, आलिया जल्द ही मां बनने वाली हैं। बेबी बंप के साथ आलिया की फैशनेबल फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। आलिया भट्ट ने अपने मम्मी बनने की जानकारी एक सोनोग्राफी की झलक शेयर करते हुए दी थी। वहीं हाल ही में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान उन्हें अपना बेबी फ्लॉन्ट करते देखा गया था।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु इस लिस्ट में सबसे उपर हैं। बीते दिन ही उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक अंदाज में तस्वीर शेयर की थी और अपने मां बनने की खबरों पर मुहर लगाया था। सोशल मीडिया पर बिपाशा के प्रेग्नेंसी फैशनबल आउटफिट काफी सुर्खियों में रहे हैं, हालांकि वह प्रेग्नेंसी के नाजुक समय में हील्स पहनने को लेकर ट्रोल भी हुईं हैं।
सोनम कपूर
हाल में मां बनीं सोनम कपूर यूं ही बॉलीवुड की फैशनिस्ट नहीं कही जाती हैं, प्रेग्नेंसी में भी सोनम ने अपने स्टाइल को बखूबी मेन्टेंन किया था। लंदन में रहते हुए उन्होंने राजकुमारियों के गेटअप में अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया था।
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान को प्रेग्नेंसी फैशन स्टाइल स्टेटमेंट की क्वीन माना जाता है, तैमूर के समय करीना ने बेबी बंप के साथ रैंप वॉक करके सनसनी मचा दी थी, करीना शरारा पहनकर बेबी बंप के साथ रैम्प पर भी चली और स्लिट गाउन के साथ हील्स पहनकर उन्होंने पार्टी भी अटेंड की थीं।
अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सबसे पहले बेबी फ्लॉन्ट करते हुए विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर की थी। वहीं बाद में प्रेग्नेंसी के दौरान वोग मैगजीन के लिए उन्होंने फोटोशूट करवाया था। इस दौरान एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को फ्लांट करती नजर आईं थीं।
काजल अग्रवाल
साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इसी साल एक बेटे को जन्म दिया है। अपने पति गौतम किचलू के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने तस्वीर शेयर की और फैंस को गुडन्यूज सुनाई थी। इसके बाद प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में उन्होंने खूबसूरत ढंग से मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया।
Created On :   3 Nov 2022 10:56 AM IST