फरहान और शिबानी फरवरी में इस तारीख को करेंगे अपनी शादी रजिस्टर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों लगभग 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है। अब माना जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस तारीख होगी शादी
खबरें आ रही हैं कि यह कपल इस साल 21 फरवरी को अपनी शादी को करेंगे रजिस्टर्ड। पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि, "उन दोनों का शादी करना तय था, क्योंकि वह लंबे समय से एक-दूसरें से प्यार करते हैं। कपल कुछ समय से शादी की प्लैनिंग कर रहें हैं, और आखिरकार उन्होंने चीजों को आगे ले जाने का फैसला किया है। 21 फरवरी को, उनका रिश्ता एक नया मोड़ लेगा, क्योंकि वह उमर भर के लिए एक-दूजे का बनने की औपचारिक प्रतिज्ञा लेंगे।" फरहान और शिबानी को अक्सर अपने लवी-डवी अंदाज के लिए चर्चा में देखा गया है, चाहे वह पब्लिक अपीयरेंस हो या सोशल मीडिया पोस्ट।
बता दें कि, काम के मोर्चे पर फरहान फिलहाल अपने निर्देशन में व्यस्त चल रहे हैं। वह "जी ले जरा" के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि, फिल्म 2022 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर आएगी, वहीं निर्माता इसे अगले साल रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
Created On :   14 Jan 2022 6:03 PM IST