दीपिका कक्कड़ के जन्मदिन पर जानिए उनकी खूबसूरत लवस्टोरी के बारे में, ऐसे पड़ी शोएब के प्यार में

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। टीवी सीरियल "ससुराल सिमर का" से घर घर में पहचान हासिल करने वाली एक्ट्रेस बिग बॉस 12 की विजेता रह चुकी हैं। 23 फरवरी साल 2018 में दीपिका ने अपने कोस्टार शोएब इब्राहिम से शादी की थी। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं, दोनों की खूबसूरत लवस्टोरी के बारे में।

शोएब के प्रति दीपिका का प्यार इतना ज्यादा था कि उन्होंने शोएब से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों अक्सर अपनी खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

जब शोएब ने 'ससुराल सिमर का' छोड़ा तो दीपिका परेशान हो गईं। क्योंकि शो छोड़ते ही शोएब अपने प्रोजेक्ट के लिए 40 दिन के आउटडोर शेड्यूल के लिए रवाना हो गए थे। इस बीच दीपिका ने खुद को शोएब से दूर कर लिया था। हालांकि, दोनों एक-दूजे का साथ हमेशा देते थे। देखते ही देखते दोनों शादी के बंधन में बंध गए और आज खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

बता दें शोएब संग दीपिका की दूसरी शादी है। इसके पहले दीपिका अपने को स्टार रौनक सैमसन से शादी कर चुकी थी। साल 2013 शादी करने के बाद दोनों ने 2015 में तलाक ले लिया। शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम से हुई। शोएब शो में सिमर के पति प्रेम का किरदार निभाते थे। ऐसे में तलाक के बाद दीपिका और शोएब में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। जब भी इस कपल के अफेयर की खबरें सामने आई तब तब दोनों ने अपने रिश्ते से इनकार करते हुए करीब 3 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद इसका खुलासा किया।

दीपिका और शोएब की मुलाकता शो के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और कब प्यार हो गया उन्हें पता ही नहीं चला। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि वे शोएब के शादी का सवाल पूछने का इंतजार कर रही थीं। वहीं शोएब ने बताया कि वे सर्दी में शादी करना चाहते थे। दीपिका चाहती थी कि हम दोनों शोएब के होमटाउन भोपाल में धूमधाम से शादी निकाह करें।
Created On :   6 Aug 2019 11:43 AM IST