खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को सीधे टक्कर देती हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, नंबर वन पर है ये एक्ट्रेस, जान कर रह जाएंगे दंग

डिजिटल डेस्क,पटना। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री का भी एक अपना स्वैग है। इस इंडस्ट्री के एक्टर्स की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है। सभी जानते हैं कि इन स्टार्स के गाने और फिल्में रिलीज होते ही तहलका मचाने लगते हैं। फैंस इनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी पॉपुलैरिटी के मामले में एक्टर्स से कम नहीं हैं। ये खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में सीधे बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। जिनकी खूबसूरती के सामने सब कुछ फीका लगता है। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच भोजपुरी एक्ट्रेसस के बारे में जो अपनी खूबसूरती और शादगी से महफिल लूट लेती हैं।
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की नंबर वन एक्ट्रेस हैं। जिनके अभिनय के लाखों करोड़ों लोग दिवाने हैं। फैंस के लिए अक्षरा कुछ अलग करती रहती हैं। अपने चाहने वालों के लिए फिल्मों और गानों के जरिए मनोरंजन करने से वह नहीं चुकती हैं। अक्षरा सिंह की एक्टिंग को खूब सराहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि वह कैरेक्टर में पूरी तरह से डूब जाती हैं। अक्षरा अपने रोल को परफैक्ट बनाने के लिए कड़ी लगन और परिश्रम करती हैं। अक्षरा सिंह अपने करियर की शुरूआत एक अभिनेत्री के तौर पर किया था। हालांकि, कुछ समय के बाद वह सिंगिग में हाथ अजमाने लगी, और आज अक्षरा को भोजपुरी सिंगर्स के तौर पर भी जाना जाता है। इनके कई गाने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज पा चुके हैं। सबसे हिट सॉन्ग रहा "ईधर आने का नही।" अक्षरा सिंह ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई बड़े भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। जिनमें खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे बड़े नाम हैं। अक्षरा सिंह को फिल्मों के अलावा टीवी सीरियलों में भी देख जा चुका हैं।
मोनालिसा
भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड गर्ल का खिताब मोनालिसा के पास है। इनकी खूबसूरती के लाखों लोग दिवाने हैं। हालांकि, कुछ सालों से यह भोजपुरी इंडस्ट्री में कम ही दिखाई देती हैं। मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया गया था। इनकी जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने और फिल्में दे चुकी हैं। मोनालिसा को टीवी सीरियल समेत कई बड़े रियालटी शो में देखा गया है। छोटे पर्दे की चर्चित शो "बिग बॉस" में भी वो नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा ने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन जैसे बड़े स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। फिल्म "राजा बाबू" में उनके निगेटिव रोल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जिसके बाद मोनालिसा को एक नया स्टारडम देखने को मिला था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद वो अपने फीस में भारी भरकम की बढ़ोत्तरी कर दी थी।
आम्रपाली
भोजपुरी सिनेमा की फेम गर्ल आम्रपाली को शायद ही कोई न जानता हो। आम्रपाली ने फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी" से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और पहली फिल्म से ही उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव के साथ हिट रही है। अक्सर आम्रपाली को निरहुआ के साथ देखा जाता है। अब तक दोनों स्टार्स को एक साथ लगभग 15 फिल्मों में देखा जा चुका है। आम्रपाली का गाना "राते दिया बुताके" खूब हिट हुआ था। इस गाने में पवन सिंह भी नजर आए थे। आम्रपाली की सुपरहिट फिल्मों में निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी-2, डोली सजा के रखना जैसे कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। इनके एक मुस्कान पर फैंस मर मिटने को तैयार हो जाते हैं। यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजपुरी कंटेंट में "छलकता हमरो जवानिया ऐ राजा" गाना इन्हीं पर फिल्माया गया है। जिसके बाद काजल का स्टारडम बढ़ता गया और देखते ही देखते वह भोजपुरी की टॉप हिरोइनों की लिस्ट में शुमार हो गईं। काजल राघवनी की जोड़ी पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ हिट रही। फैंस ने भी इन दो सुपरस्टारों के साथ काजल राघवानी की जोड़ी को खूब पसंद किया है। पवन सिंह और काजल राघवानी की सबसे सुपरहिट फिल्म "भोजपुरिया राजा" रही। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के लिए फीस भी बढ़ा दी थी। जिसके बाद से ही यह नाम भोजपुरी सिनेमा का एक जाना माना नाम बन गया।
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाती हैं। इसकी वजह है फिल्मों में उनकी सक्रीयता। दरअसल, भोजपुरी सिनेमा में रानी ने अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रानी चटर्जी महज 16 वर्ष की उम्र में ही भोजपुरी सिनेमा में कदम रख दिया था। रानी की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही "ससुरा बड़ा पइसावाला।" यह एक्ट्रेस की पहली डेब्यू फिल्म रही, जिसने रानी को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में रानी के साथ मनोज तिवारी भी थे। जिनकी एक्टिंग की तारीफ खूब हुई। इसके अलावा इस फिल्म के पास भोजपुरी में एक समय सबसे ज्यादा पैसे कमाने का रिकॉर्ड भी रह चुका है। वहीं, रानी की जोड़ी रवि किशन, पवन सिंह, निरहुआ जैसे स्टार के साथ भी खूब पसंद की गई है।
Created On :   21 Jan 2023 7:07 PM IST