एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सुनाया सलमान खान से जुड़ा अनसुना किस्सा, जब सलमान खान के 'चार शब्द' सुनकर बुरी तरह डर गई थीं भाग्यश्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान के साथ हर एक्ट्रेस काम करना चाहती है। ऐसे में एक जमाना था जब दर्शक सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को खूब पसंद करते थे। भाग्यश्री ने 18 साल की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जहां उन्हें उनकी पहली ही फिल्म में बेहद पसंद किया गया था। सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी जिसमें सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में दोनों की शानदार लव स्टोरी देखने को मिली थी। अगर आज भी इस फिल्म को लगा दिया जाए तो बड़े ही चाव से इस फिल्म को देखते हैं। आज हम आपको इस फिल्म से जुड़ा एक अनसुना किस्सा सुनाने जा रहे हैं जिसे खुद एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सुनाया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने भाग्यश्री के कान में जाकर चार शब्द बोले थे, जिसके बाद एक्ट्रेस डर गईं थी।
सलमान ने एक्ट्रेस के कान में कहे थे ये चार शब्द
एक इंटरव्यू में 1989 में आई इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इस किस्से के बारे में बताया था। शूटिंग के दौरान सलमान खान ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था। यहां तक कि वह उन्हें गलत समझने लगी थी। दरअसल, सलमान खान अचानक भाग्यश्री के पास पहुंचे और उनके कान में बोले- 'दिल दीवाना बिन सजना के...' यह सुनकर भाग्यश्री घबरा गईं। उन्होंने बताया था, 'सलमान ने इस तरह की हरकत पहले कभी नहीं की थी। ऐसे में मैं बुरी तरह डर गई। मुझे लगा कि यह तो मुझसे फ्लर्ट कर रहा है।'
इस वजह से ऐसा करते थे सलमान
भाग्यश्री ने आगे बताया था कि, 'उस दौरान हम एक महीने के लिए ऊटी में थे। हम सभी परिवार से इतने दूर थे कि उनसे बात भी नहीं कर पाते थे। ऐसे में सलमान की हरकत काफी डराने वाली थी। हम जैसे ही कोई शॉट खत्म करते तो वह मेरे पास आते और कान में गाना गाने लगते। मैंने उनसे कहा कि सलमान अब यह सब बंद करो। इस पर सलमान ने कहा कि मैं सबकुछ जानता हूं। यह सुनकर मैं और ज्यादा डर गई कि पता नहीं इसे कौन-सी बात मालूम है। मैं सलमान को एक तरफ ले गई और पूछा कि बताओ तुम क्या जानते हो। इसके बाद उन्होंने हिमालय दसानी का नाम बताया।'
इस नाम से क्यूं चिड़ाते थे सलमान
भाग्यश्री ने बताया कि हिमालय दसानी और सलमान के एक कॉमन फ्रेंड थे, जिससे उन्हें हमारे रिश्ते की जानकारी दी थी। यही वजह थी कि वह मुझे चिढ़ा रहे थे। इसके बाद दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई। भाग्यश्री ने बताया था कि फिल्म के डायलॉग 'एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते' पर भी हम दोनों काफी मजे लेते थे।
हिमालय दासानी संग रचाई थी शादी
आपको बता दें कि डेब्यू फिल्म से ही भाग्यश्री को काफी अच्छी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। उस दौरान वह हिमालय दासानी से काफी ज्यादा प्यार करती थी। ऐसे में भाग्यश्री यह बिलकुल भी नही चाहती थी कि लोग उनका नाम सलमान के साथ जोड़े। भाग्यश्री इन चीजों से काफी ज्यादा डरती थी। ऐसे में उन्होने अपने करियर को छोड़कर 1990 में हिमालय दासानी से शादी करने का फैसला किया था। बता दें कि भाग्यश्री के दो बच्चे हैं बेटे का नाम अभिमन्यु है और बेटी का नाम अवंतिका है। अवंतिका और अभिमन्यु दोनों ही एक्टर हैं।
Created On :   14 April 2023 4:32 PM IST