नच बलिएः अनीता हसनंदानी भी अपने पति संग हो सकती हैं शो का हिस्सा

By - Bhaskar Hindi |22 Jun 2019 11:32 AM IST
नच बलिएः अनीता हसनंदानी भी अपने पति संग हो सकती हैं शो का हिस्सा
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टीवी का फेमस रिएलिटी शो नच बलिए का सीजन 9 जल्द ही शुरू होने वाला है। शो में कौन-कौन से कपल्स होंगे, लोग इस बात को जानने के लिए बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। हालही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें उर्वशी ढोलकियां अपने पार्टनर के साथ डांस करते नजर आ रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ शो का हिस्सा बन सकती हैं।
शो के बाकी पार्टिसिपेंट्स में दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह और उनकी वाइफ डीना भी होंगी। बताया जा रहा है कि गौतम रोडे और उनकी वाइफ पंखुड़ी अवस्थी भी शो का हिस्सा होंगी।
Created On :   22 Jun 2019 1:18 PM IST
Next Story