सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: नयनतारा का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, फैंस से भी की अपील

नयनतारा का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, फैंस से भी की अपील
  • नयनतारा का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक
  • एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
  • फैंस से भी की अपील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नयनतारा साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स 2024 से नवाजा गया था। बीते दिन एक्ट्रेस की तलाक की खबरें भी चर्चा में थी लेकिन फिर एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। वहीं अब नयनतारा से जुड़ी एक खबर आ रही है। दरअसल एक्ट्रेस साइबर क्राइम की शिकार हो गई हैं। उन्होंने बताया है कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। इसके लेकर एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी है।

यह भी पढ़े -जीपी सिप्पी जिनके 'शोले' का 'अंदाज' ऐसा कि पचास कोस ही नहीं हजारों मील तक बढ़ी 'शान'

एक्स अकाउंट हुआ हैक

बता दें कि, सुपरस्टार नयनतारा का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। नयनतारा ने शुक्रवार शाम को एक्स अकाउंट पर खुलासा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने यूजर्स से उनके अकाउंट से किसी भी अजीब गतिविधि या पोस्ट को नजरअंदाज करने का अपील की है। नयनतारा ने लिखा, ''अकाउंट हैक हो गया है। प्लीज पोस्ट किए जा रहे किसी भी गैरजरूरी या अजीब ट्वीट पर ध्यान न दें।”

यह भी पढ़े -कभी आरजे रहे आयुमान खुराना ने जब अपनी मेहनत से अपना पूरा करियर ही बदल डाला

फिल्म को लेकर की थी आखिरी पोस्ट

अपने एक्स अकाउंट के हैक होने के बारे में बताने से पहले नयनतारा ने आखिरी पोस्ट ‘जवान’ की एक साल की सालगिरह के लिए थी। वह इस महीने की शुरुआत में शाहरुख खान स्टारर फिल्म की सालगिरह मनाने के लिए उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट का सहारा लिया था। उन्होंने लिखा, “जवान का एक साल, चीफ एटली की ओर से इसे बहुत बड़ा बना दिया। शाहरुख खान, विजय सेतुपति ने इसे बहुत बड़ा बना दिया।” फिल्म की बात करें तो, भारत में अपनी शानदार सफलता के बाद, शाहरुख खान की ‘जवान’ अब जापान में बड़े पर्दे पर कब्जा करने के लिए तैयार है। इसकी जानकारी शाहरुख खान नो सोशल मीडिया पर दी थी।

यह भी पढ़े -विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी


Created On :   14 Sept 2024 5:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story