इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: जाने-कौन हैं पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने वाले रणवीर इलाहाबादिया? पीएम से मिला था सम्मान, अब खोए अपने 8 हजार फॉलोअर्स

- जाने-कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया?
- पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट कर विवादों
- पीएम से मिला था सम्मान
डिजिटल डेस्क, मुंबई। यूट्यूबर और कॉन्टेंट क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं। रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में माता-पिता के ऊपर किए गए अश्लील सवाल के बाद विवादों में आ गए हैं। उनकी हर कोई आलोचना कर रहा है और कई जगहों पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया एक बड़ा नाम है और उनके करोड़ों फैंस हैं लेकिन इस विवाद के बाद रणवीर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है इसी के साथ उनके हजारों फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। चलिए यहां जानते हैं रणवीर इलहाबादिया कौन हैं?
रणवीर इलाहाबादिया एजुकेशन
रणवीर इलाहाबादिया बेहद फेमस डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, पॉडकास्टर और यूट्यूबर के साथ ही बिजनेसमैन हैं। 31 साल के रणवीर का जन्म मुंबई में 1 जून 1993 को डॉक्टरों के परिवार में हुआ था उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढाई की है। इसके बाद उन्होंने द्वारकादास जे. सांघवी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजिनियरिंग की पढ़ाई की थी। अगस्त 2015 में रणवीर ने ग्रेजुएशन करने के बाद एक कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्हें सोशल मीडिया की दुनिया में बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है। उनकी कंटेंट क्रिएटर जर्नी फिटनेस और रेसिपी वीडियो के साथ शुरू हुई थी।उनका कंटेंट लाखों लोगों को पसंद आया और वह जल्द ही भारतीय डिजिटल क्षेत्र में एक लीडिंग व़ॉइस बन गए।
रणवीर इलाहाबादिया एज बिजनेसमैन
साल 2018 में, महज 24 साल में, रणवीर ने एक टैलेंट मैनेजमेंट और कंटेंट क्रिएशन एजेंसी, मोंक एंटरटेनमेंट को को-फाउंड किया था। कंपनी ने नेटफ्लिक्स, गूगल और पेप्सिको सहित बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे ब्रांडों को सफल डिजिटल कैंपेन तैयार करने में मदद मिली।
2019 से पॉडकास्ट करना किया शुरु
2019 में, रणवीर ने पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखा और "द रणवीर शो" लॉन्च किया। उन्होंने अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, प्रियंका चोपड़ा और सद्गुरु जैसी ग्लोबल हस्तियों के इंटरव्यू लिए, यह शो मनी, फेम, स्प्रिचुएलिटी और फाइनेंस सहित कई टॉपिक पर बेस्ड है। 2021 में, रणवीर Spotify के साथ पार्टनरशिप करने वाले भारत के पहले इंडिपेंडेंट क्रिएटर बन गए थे, जहां उनका शो मंच के टॉप पॉडकास्ट में से एक बन गया।
पीएम मोदी ने भी किया था सम्मानित
बता दें कि, रणवीर इलाहाबादिया को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्हें 2019 में कॉस्मोपॉलिटन ने पॉपुलर चॉइस बेस्ट फैशन ब्लॉगर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। साल 2020 में उन्हें फेमिना इंडिया ने एजेंट ऑफ चेंज अवॉर्ड दिया। साल 2021 में उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने वॉरियर ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया था। 2021 में ही उन्हें लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स ने मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर इन्फ्लुएंसर अवार्ड दिया। साल 2023 में इलाहाबादिया को भारत का बेस्ट यूट्यूब कंटेंट पुरस्कार दिया गया था। उन्हें बीते साल पीएम नरेंद्र मोदी से भी डिसरप्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
सोशल मीडिया से लगातार घट रहे फॉलोअर्स
कहते हैं कि, नाम बनाने में सालों लग जाते हैं लेकिन नाम गवाहने में बिल्कुल समय नहीं लगता। ऐसा ही रणवीर के साथ हो रहा है। इस विवाद ने उनके फैंस को काफी निराश किया है। उनके तीन इंस्टाग्राम अकाउंट पर 9.6 मिलियन फॉलोअर्स थे और दो यूट्यूब चैनलों पर 18.8 मिलियन फॉलोअर्स थे। हालांकि विवाद में फंसने के बाद उन्हें 8 हजार फॉलोअर्स खोने पड़े हैं और ये लगातार कम हो रहे हैं।
Created On :   12 Feb 2025 4:01 PM IST