खतरों के खिलाड़ी सीजन 14: सिद्धार्थ शुक्ला से अर्जुन बिजलानी, करिश्मा तन्ना तक इन सितारों ने जीता खतरों के खिलाड़ी का खिताब, आज मिलगा शो को नया विनर

सिद्धार्थ शुक्ला से अर्जुन बिजलानी, करिश्मा तन्ना तक इन सितारों ने जीता खतरों के खिलाड़ी का खिताब, आज मिलगा शो को नया विनर
  • अब तक इन सितारों ने जीता खतरों के खिलाड़ी का खिताब
  • आज मिलगा शो को नया विनर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डायरेक्टर रोहित शेट्टी का स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' टीवी के पॉपुलर शोज में से एक हैं। इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शो के हर एक सीजन में कंटेस्टेंट को एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट से गुजरना पड़ता है। 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 14 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आज शो का ग्रेंड फिनाले है जिसमें पता चल जाएगा शो के 14वें सीजन का विनर कौन होगा। इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। कृष्णा श्रॉफ, करण वीर मेहरा, शालीन भनोट, गश्मीर महाजनी और अभिषेक कुमार में से कौन इस शो का विनर होगा। वहीं अब तक शो को 13 विनर्स मिल चुके हैं।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 1 विनर नेत्र रघुरामन

इस शो के पहले सीजन को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। ये 21 जुलाई 2008 को ऑनएयर हुआ था और इसका आखिरी एपिसोड 14 अगस्त 2008 को दिखाया गया था। पायल रोहतगी, उर्वशी शर्मा, पूजा बेदी और सोनाली कुलकर्णी जैसे सितारे नजर आए थे, पर विनर नेत्र रघुरामन बनी थीं।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

खतरों के खिलाड़ी सीजन 2 विनर अनुष्का मनचंदा

इस सीजन को भी अक्षय कुमार ने होस्ट किया था और इसका प्रीमियर 7 सितंबर 2009 से 1 अक्टूबर 2009 तक हुआ था। सिंगर अनुष्का मनचंदा ने ये शो जीता था। वो 'जो एक मैं और एक तू', 'मिट जाए गम', 'अल्लाह दुहाई है' जैसे गानों को लेकर फेमस हैं।


खतरों के खिलाड़ी सीजन 3 विनर शब्बीर अहलूवालिया

खतरों के खिलाड़ी सीजन 3 के विनर टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया विनर बने थे। प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार को रिप्लेस किया था। उन्होंने इस शो के तीसरे सीजन को होस्ट किया था। इसमें डिनो मोरिया, ऋत्विक भट्टाचार्या, मिलिंद सोमन और मंजोत सिंह सहित कई जाने-माने चेहरे नजर आए थे।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 विनर आरती छाबड़िया

प्रियंका के बाद खतरों के खिलाड़ी 4 को फिर से अक्षय कुमार ने होस्ट किया। ये साल 2011 में ऑनएयर हुआ। आरती छाबड़िया ने इसे जीता था।

यह भी पढ़े -धीरज धूपर ने बेटे जैन के साथ शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, कहा - 'मेरी जिंदगी का मास्टरपीस'

खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 विनर रजनीश दुग्गल

खतरों के खिलाड़ी के पांचवे सीजन से होस्टिंग की कमान रोहित शेट्टी ने संभाली थी। एक्टर गुरमीत चौधरी फर्स्ट रनरअप थे और विनर रजनीश दुग्गल थे।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 विनर आशीष चौधरी

'धमाल' और 'डबल धमाल' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर आशीष चौधरी इस खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 के विनर रहे। होस्ट रोहित शेट्टी थे।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 विनर सिद्धार्थ शुक्ला

होस्टिंग की कमान अर्जुन कपूर ने संभाली थी। शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने 2 सितंबर 2021 को आखिरी सांस ली थी।

यह भी पढ़े -धीरज धूपर ने बेटे जैन के साथ शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो, कहा - 'मेरी जिंदगी का मास्टरपीस'

खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 विनर शांतनु माहेश्वरी

आलिया भट्ट, अजय देवगन और तब्बू जैसे सितारों के साथ काम कर चुके एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी को सीजन 8 में काफी पसंद किया गया था। वो बहुत ही संजीदगी से सारे स्टंट्स करते थे। उन्होंने इस सीजन की विनिंग ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 विनर पुनीत पाठक

जाने-माने कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' जीता था। इस सीजन को फिर से रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 विनर करिश्मा तन्ना

खतरों के खिलाड़ी 10 की विनर करिश्मा तन्ना रहीं। कोरोना महामारी के कारण ये तीन महीने देरी से टेलीकास्ट हुआ था। इसमें करण पटेल, शिविन नारंग, तेजस्वी प्रकाश और अदा खान भी थे।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 विनर अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। ये शो 17 जुलाई 2021 से सितंबर 2021 तक आया था।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 विनर तुषार कालिया

2 जुलाई 2022 से शुरू हुआ ये शो 14 अक्टूबर 2022 को खत्म हुआ था। रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था और विनर तुषार कालिया थे।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 विनर डिनो जेम्स

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 विनर डिनो जेम्स रैपर हैं। पिछले सीजन में डेजी शाह, शीजान खान, अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, रोहित रॉय और शिव ठाकरे थे। ये 2013 में ऑनएयर हुआ था।


Created On :   29 Sept 2024 12:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story