अपकमिंग फिल्म: ईद पर कपिल शर्मा ने दिया फैंस को तोहफा, शेयर किया फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का फर्स्ट लुक

- ईद पर कपिल शर्मा ने दिया फैंस को तोहफा
- शेयर किया फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का फर्स्ट लुक
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी पोस्ट की वजह से चर्चा में रहने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। अब ईद के मौके पर कपिल ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की अनाउंसमेंट कर दी है। साथ ही उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट पोस्टर शेयर कर दिया है जिसमें वो दूल्हा बने नजर आ रहे हैं वहीं उनके साथ उनकी दुल्हन भी नजर आ रही हैं।
शेयर किया फर्स्ट लुक
कपिल शर्मा ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- ईद मुबारक। किस किसको प्यार करूं 2। फोटो में कपिल शर्मा व्हाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं साथ ही उन्होंने सेहरा लगाया हुआ है। वो सेहरा हटाकर देखते नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक लड़की खड़ी हैं उनका चेहरा घूंघट से ढका हुआ है। दुल्हन के भी सेहरा बंधा हुआ है। इस पोस्ट को देखकर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।
फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
कपिल शर्मा के इस पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं और फिल्म को लेकर एक्साइडेट भी हो गए हैं। भारती सिंह ने भाई कपिल शर्मा को बधाई दी। एक ने लिखा- मुबारकबाद हो भाई। एक ने लिखा- लोग कहते हैं ये फ्लॉप थी... गुड मूव लव इट। दे मारा दूसरा पार्ट। एक ने लिखा- वाह भाई, कमाल हो गया। एक ने लिखा- ईद मुबारक।
कपिल ने इन फिल्मों में किया काम
कपिल शर्मा अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। कपिल शर्मा ने साल 2010 में आई फिल्म भावनाओं को समझो से शुरुआत की थी। उसके बाद साल 2015 में वो किस किसको प्यार करूं लेकर आए थे। जिसने लोगों को खूब हंसाया था। अब कपिल इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। वहीं आखिरी बार उन्हें फिल्म Zwigato में देखा गया था ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी।
Created On :   31 March 2025 2:36 PM IST