ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट की नई मूवी 'जिगरा' का रिलीज हुआ ट्रेलर, भाई के लिए किसी भी हद तक जा सकती है बहन, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

आलिया भट्ट की नई मूवी जिगरा का रिलीज हुआ ट्रेलर, भाई के लिए किसी भी हद तक जा सकती है बहन, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
  • आलिया भट्ट की नई मूवी का ट्रेलर रिलीज
  • आलिया के साथ वेदांग रैना अहम रोल में आएंगे नजर
  • आलिया भट्ट और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने किया रिलीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट अब नई एक्शन थ्रिलर मूवी 'जिगरा' रिलीज होने वाली है। इस बार आलिया भट्ट एक्शन मूड में नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर मूवी 'जिगरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आलिया भट्ट के साथ इस मूवी में वेदांग रैना भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। वसन बाला की डायरेक्ट की हुई ये मूवी 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। मूवी की कहानी की बात करें तो ये एक बहन की है जो अपने छोटे भाई को बचाने के लिए किसी भी तक जा सकती है। इस फिल्म का तीन मिनट और एक सेकंड का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं।

क्या है ट्रेलर में?

ट्रेलर की शुरूआत में आलिया भट्ट नजर आती हैं। उनको एक फोन आता है जिस पर वो अपने भाई यानी वेदांग रैना को बचाने के बारे में बात करती हैं। जिसको विदेश में अरेस्ट कर लिया होता है। जिसके बाद वो अपने भाई को दूसरे देश से सही सलामत लाने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले लेती हैं। कुछ सीन्स में एक्शन भी देखने मिल रहा है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स देखने मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, ओके..ये रेगुलर बॉलीवुड मसाला से अलग लग रहा है। वहीं दूसरे ने कहा कि, पहले किल और अब ये, कोजो कुछ सिरियस ला रहे हैं। तीसरे ने कहा कि, ये पहली फिल्म है जहां दिखाया गया है कि भाई के लिए बहन कुछ भी कर सकती है। अच्छा है, उम्मीद है कि बॉलीवुड ऐसी मूवीज बनाता रहेगा। ना कि लवस्टोरीज पर ही टिका रहेगा।

किसने किया प्रोड्यूस?

'जिगरा' मूवी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और आलिया ने प्रोड्यूस किया है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना के अलावा मनोज पाहवा ने भी इसमें अहम किरदार निभाया है। इसके बाद आलिया भट्ट यश राज फिल्म्स की एक्शन मूवी अल्फा में भी नजर आने वाली हैं।

Created On :   26 Sept 2024 11:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story