ब्रेकअप रूमर्स: जन्नत जुबैर का फैसल शेख से हुआ ब्रेकअप? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

जन्नत जुबैर का फैसल शेख से हुआ ब्रेकअप? इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
  • जन्नत जुबैर का फैसल शेख से हुआ ब्रेकअप?
  • इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो
  • शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जन्नत जुबैर का फैसल शेख इंटरनेट की पॉपुलर जोड़ी है। फैंस दोनों का साथ में काफी पसंद करते हैं। भले ही जन्नत और फैसल एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते आए हैं, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि जन्नत जुबैर और फैसल शेख का ब्रेकअप हो गया है। ऐसे इस लिए क्योंकि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

इसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी किया है जो उनके और फैसल शेख के ब्रेकअप की तरफ बड़ा हिंट दे रहा है।

जन्नत जुबैर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

जन्नत जुबैर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस रात के अंधेरे में ऑफ व्हाइट शॉल ओढ़े छत पर पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'जो है कबूल करिए, जो था उसे जाने दीजिए और जो होने वाला है उसपर यकीन रखिए।' जन्नत जुबैर की इस पोस्ट पर अब फैंस उनसे फैसल शेख को अनफॉलो करने की वजह पूछ रहे हैं।

जब फराह खान ने जन्नत का नाम लेकर फैसल को चिढ़ाया

हाल ही में फैसल शेख कुकिंग रिएलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आए थे शो के एक एपिसोड के दौरान फराह खान उन्हें जन्नत के नाम से छेड़ती दिखाई दी थीं। एपिसोड के दौरान फैसल शेख ने कहा थ- इस शो के बाद पक्का मेरी शादी हो जाएगी। इसपर फराह खान ने जवाब दिया था- 'शो के बाद मैं तो कराके ही रहूंगी तेरी शादी, जन्नत की सैर तो कराउंगी तुझे मैं।' वहीं अब इस पोस्ट के बाद फैंस काफी हैरान हैं।

Created On :   12 March 2025 1:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story