International Women's Day 2025: इंटरनेशनल विमेंस डे को बनाना चाहती हैं यादगार तो, देखें बॉलीवुड की ये धामाकेदार फिल्में

इंटरनेशनल विमेंस डे को बनाना चाहती हैं यादगार तो, देखें बॉलीवुड की ये धामाकेदार फिल्में
  • 8 मार्च को है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • बॉलिवुड की शानदार फिल्में देखकर बनाएं दिन खास
  • यहां से लें आइडियाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को महिलाएं खुल कर सेलिब्रेट करती हैं। बॉलीवुड में हर मौके के लिए फिल्में बनाई गई हैं। विमेंस डे के लिए भी कई मूवीज हैं जिसे आप अपनों के साथ मिल कर देख सकती हैं। आज हम आपके लिए कुछ शानदार फिल्मों के ऑप्शन्स लेकर आए हैं जिससे आपको 8 मार्च की तारीख हमेशा याद रहेगी। तो चलिए जानते हैं कुछ मूवीज के बारे में-

चक दे इंडिया

इस मूवी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान मेन रोल में हैं। फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। मूवी में शाहरुख खान विमेंस हॉकी टीम को कोच के रूप में नजर आए हैं।

मैरी कॉम

मैरी कॉम 5 सितंबर 2014 को रिलीज हुई थी। फिल्म को ओमंग कुमार ने डायरेक्ट किया है। ये एक बायोपिक है जिसमें मैरी कॉम का रोल प्रियंका चोपड़ा ने किया है।

यह भी पढ़े -खेसारीलाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का होली स्पेशल गाना बना लोगों की पसंद, दो दिन में 90 लाख व्यूज मिले

इंग्लिश विंग्लिश

इंग्लिश विंग्लिश साल 2012 में रिलीज हुई थी। मूवी में में श्री देवी का मेन रोल है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक हाउस वाइफ कैसे परिवार के मजाक उड़ाने के बाद इंग्लिश सीखती है।

लम्हे

ये फिल्म 4 नवंबर 1991 में रिलीज हुई थी। मूवी में अनिल कपूर और श्री देवी का मेन रोल है।

दंगल

विमेंस डे पर आप दंगल देख सकते हैं। ये सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। मूवी में आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या सान्या मल्होत्रा ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म 23 दिसंबर 2016 में रिलीज हुई थी। दंगल को चीन में भी काफी पसंद किया गया था।

Created On :   2 March 2025 4:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story