इंडियाज गॉट लेटेंट शो विवाद: रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर भड़के मीका सिंह, वीडियो शेयर कर बोले- 'इन गधों को रोक नहीं सकते, हमें तो नोटिस आ जाता है..'

रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर भड़के मीका सिंह, वीडियो शेयर कर बोले- इन गधों को रोक नहीं सकते, हमें तो नोटिस आ जाता है..
  • रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर भड़के मीका सिंह
  • वीडियो शेयर कर बोले- 'इन गधों को रोक नहीं सकते..'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट इस समय विवादों में है। इस की हर तरफ काफी अलोचना हो रही है। कंटेस्टेंट्स से अश्लील सवाल पूछने पर रणवीर इलाहाबादिया समेत शो के Organizer बुरी तरह फंस गए हैं। शो को लेकर बलीवुड से लेकर राजनेता तक शो की अलोचना कर रहे वहीं शो के बंद करने की मांग भी की जा रही है। महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले पर महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने समय रैना, बलराज घाई समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं अब रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर सिंगर मीका सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे इस शो की अलोचना करते नजर आ रहे हैं चलिए देखतो हैं उन्होंने क्या कुछ कहा-

मीका ने वीडियो किया शेयर

मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। मीका सिंह ने कहा कि मैंने भी ये शो देखा है। इस शो में बहुत सारी गालियां दी जा रही हैं और वाहियात बातें भी की जा रही हैं। मुझे लगता है कि इन लोगों ने बहुत सारे फैंस भी होंगे। फिर ये शो उन लोगों के लिए होना चाहिए, जो उन्हें पसंद है। इस शो में एक लड़की भी थी। मीका सिंह ने कहा कि मेरा गुस्सा इन बच्चों के लिए नहीं है। मैं इन पॉडकास्ट शो में नहीं जाता। इस शो में कुछ जाने पहचाने लोग भी जाते हैं, जिनका बहुत नाम है। क्या इनको इतना पैसा दिया जाता है कि ये जाकर वहां मुंह उठाकर बैठ जाते हैं। इन पर रोक लगाने के लिए कोई चाहिए। कोई न कोई चाहिए, जो इन बच्चों को उनकी गलती के बारे में बताए।

मुझे तो नोटिस आ जाते हैं

मीका ने कहा कि मुझे बुरा लगता है कि दिलजीत दोसांझ का कहीं शो होता है, मेरा शो होता है तब बहुत सारे लोग देश की रक्षा करने के लिए आ जाते हैं। शराब पर गाना मत गाओ। पब्लिक शो में ये मत करो वो मत करो। जो इतनी बकवास करते हैं, बहुत समय से कर रहे हैं। मीका सिंह ने कहा कि दिलजीत दोसांझ का इतना बड़ा लाइव कॉन्सर्ट हो रहा है उसे नोटिस भेज देते हो, केस कर देते हो, क्या आपको ये लोग नजर नहीं आते। आज कल के बच्चों को आसान लगता है कि कुछ भी बोलो, कभी भी गाली दो। आप इन लोगों को नोटिस भेजो, बोलो कि ऐसा मत करो। आप इन लोगों पर सवाल उठाएं, उन्हें कंट्रोल में रहने के लिए कहें। अपनी सक्सेस को बचाना थोड़ा मुश्किल होता है।

Created On :   12 Feb 2025 11:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story