'इंडिया गॉट लेटेंट' कंट्रोवर्सी: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना समेत 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, यूट्यूब से डिलीट होंगे सभी एपिसोड

महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना समेत 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, यूट्यूब से डिलीट होंगे सभी एपिसोड

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडिया गॉट लेटेंट मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच मामले पर अब महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले पर महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने समय रैना, बलराज घाई समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शो के एपिसोड के एक पब्लिश हिस्से को देखने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।

    महाराष्ट्र पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

    बताया जा रहा है कि 'इंडिया गॉट लेटेंट' मामले में 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईटी धारा 67 और संबंधित बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शो के पहले एपिसोड से लेकर एपिसोड 6 में शामिल हुए सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

    यह भी पढ़े -भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्‍वेस्टर्स समिट के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली में निवेशकों से करेंगे संवाद

    सायबर पुलिस ने की एपिसोड डिलीट करने की मांग

    इस मामले से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ पुलिस ने नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस इन सभी लोगों को स्टेटमेंट दर्ज करने के लिए बुलाएगी। इस संबंध में महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने यूट्यूब को लेटर लिखा है। इस लेटर में पुलिस ने शो के सभी एपिसोड को डिलीट करने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले इंडिया गॉट लेटेंट मामले पर ऑल इंडिया सिने वर्क एसोसिएशन ने भी सख्त रुख देखने को मिला था। AICWA ने इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े सभी लोगों के भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    मालूम हो कि इंडियाज गॉट लेटेंट एक कॉमेडी शो है। यह यूट्यूब पर ब्रॉडकास्ट होता है। हाल ही में इसके एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया भी शामिल हुए थे। इस दौरान रणवीर ने एक शख्स से पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ से जुड़ा एक सवाल किया था। इस सवाल को सभी लोगों ने 'अश्लील' बताया था। इसके बाद इस सवाल पर विवाद शुरू हो गया है। इस सवाल पर कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।

    Created On :   11 Feb 2025 7:50 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story