'इंडिया गॉट लेटेंट' कंट्रोवर्सी: नोटिस जारी होने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने आशीष चंचलानी का रिकॉर्ड किया स्टेटमेंट, रणवीर इलाहबादिया से भी हुई बात
![नोटिस जारी होने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने आशीष चंचलानी का रिकॉर्ड किया स्टेटमेंट, रणवीर इलाहबादिया से भी हुई बात नोटिस जारी होने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने आशीष चंचलानी का रिकॉर्ड किया स्टेटमेंट, रणवीर इलाहबादिया से भी हुई बात](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/11/1402586-.webp)
- 'इंडिया गॉट लेटेंट' पर जारी बवाल
- आशीष चंचलानी का रिकॉर्ड हुआ स्टेटमेंट
- रणवीर इलाहबादिया से भी हुई बात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम 'इंडिया गॉट लेटेंट' पर बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में घिरे यूट्यूबर रणवीर इलाबादिया, समय रैना, आशीष चंचालानी समेत अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने एएफआईआर दर्ज की है। इस बीच खार पुलिस ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी का स्टेटमेंट दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस अन्य सभी आरोपियों से संपर्क कर रही है।
आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहबादिया से हुई बात
आशीष चंचलानी के अलावा पेरेंट्स को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया से भी पुलिस ने संपर्क किया है। दरअसल, पुलिस ने रणवीर के मैनेजर से बातचीत की है। पुलिस की ओर से रणवीर को किसी भी वक्त स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया जाता है। फिलाहल, खार पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सूत्रों की मानें तो, इस मामले की पड़ताल के लिए खार पुलिस बुकमाय शो से भी बातचीत करेगी। इस दौरान कंपनी से पुलिस शो के विवादित एपसोड में शामिल लोगों की लिस्ट मांगेगी। बता दें, यह एपीसोड 14 नवंबर 2024 को शूट हुआ था। इसके बाद यूट्यूब पर इस एपिसोड को डाल दिया गया था। सोशल मीडिया पर रविवार को शो का एक क्लिप जमकर वायरल हुआ। इस क्लिप को देखने के बाद विवाद गरमा गया था। शो के ऑर्गनाइजर समय रैना हैं। इस शो का अनकट वीडियो उन्हीं के पास है। इस समय समय रैना विदेश में हैं। उनके देश लौटने के बाद पुलिस उनसे पूरा वीडियो सीज करेगी।
महाराष्ट्र पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
बताया जा रहा है कि 'इंडिया गॉट लेटेंट' मामले में 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईटी धारा 67 और संबंधित बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शो के पहले एपिसोड से लेकर एपिसोड 6 में शामिल हुए सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
सायबर पुलिस ने की एपिसोड डिलीट करने की मांग
इस मामले से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ पुलिस ने नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस इन सभी लोगों को स्टेटमेंट दर्ज करने के लिए बुलाएगी। इस संबंध में महाराष्ट्र सायबर पुलिस ने यूट्यूब को लेटर लिखा है। इस लेटर में पुलिस ने शो के सभी एपिसोड को डिलीट करने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले इंडिया गॉट लेटेंट मामले पर ऑल इंडिया सिने वर्क एसोसिएशन ने भी सख्त रुख देखने को मिला था। AICWA ने इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े सभी लोगों के भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
मालूम हो कि इंडियाज गॉट लेटेंट एक कॉमेडी शो है। यह यूट्यूब पर ब्रॉडकास्ट होता है। हाल ही में इसके एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया भी शामिल हुए थे। इस दौरान रणवीर ने एक शख्स से पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ से जुड़ा एक सवाल किया था। इस सवाल को सभी लोगों ने 'अश्लील' बताया था। इसके बाद इस सवाल पर विवाद शुरू हो गया है। इस सवाल पर कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।
Created On :   11 Feb 2025 10:31 PM IST