इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट के हॉस्ट समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ इस लड़की को करते हैं फॉलो, नाम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट के हॉस्ट समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ इस लड़की को करते हैं फॉलो, नाम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
  • रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट विवादों में
  • हॉस्ट समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ इस लड़की को करते हैं फॉलो
  • नाम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। समय रैना इस शो के होस्ट करते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट विवादों में है। रणवीर इलाहाबादिया के पेरेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट के बाद इस की हर तरफ काफी अलोचना हो रही है। कंटेस्टेंट्स से अश्लील सवाल पूछने पर रणवीर इलाहाबादिया समेत शो के Organizer बुरी तरह फंस गए हैं। सभी के ऊपर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। वही शो को बंद करने की भी मांग की जा रही है। समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं उन्हें 6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। मगर समय सिर्फ एक लड़की को फॉलो करते हैं इस लड़की का नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

सिर्फ इस लड़की को फॉलो करते हैं समय

समय रैना देश-विदेश में शो करते रहते हैं। वो अपने शो की वजह से खूब पॉपुलर हो चुके हैं। कुछ लोगों को समय की डार्क कॉमेडी पसंद आती है तो कुछ लोग इसे अश्लील कहते हैं। समय इंस्टाग्राम पर अपने शो के वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ राखी सावंत को फॉलो करते हैं। राखी समय के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में भी आई थीं। जहां पर राखी भी खूब गाली-गलौच करती हुई नजर आईं थीं रणवीर के कमेंट के बाद राखी सावंत समय के सपोर्ट में उतरी हैं।


राखी सावंत ने किया समय को सपोर्ट

राखी सावंत ने समय रैना का सपोर्ट किया है राखी ने कहा- एक इंसान ने गलती की लेकिन फिर बाकियों को टारगेट क्यों किया जा रहा है? रणवीर ने कुछ गलत कह दिया और मैं भी मानती हूं कि वो गलत था। लेकिन सिर्फ समय रैना पर अटैक क्यों किया जा रहा है? जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सेक्रेड गेम्स में बोल्ड रोल किया था तब तो किसी ने सवाल नहीं किया। अगर इस शो को बैन कर रहे हैं तो सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद होने चाहिए ये गलत है।

इस समय विदेश में हैं समय

समय के खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं समय रैना को भी आज अपना बयान दर्ज करवाना था। समय की वकील पुलिस थाने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि समय रैना विदेश में हैं और 17 मार्च को वापस लौटेंगे। समय की वकील ने सायबर सेल में उनके ट्रेवल टिकट और शो शेड्यूल सबमिट किया है।

Created On :   12 Feb 2025 6:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story