स्वतंत्रता दिवस 2024: अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक, इन स्टार्स ने खास अंदाज में दी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक, इन स्टार्स ने खास अंदाज में दी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई
  • अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक
  • इन स्टार्स ने खास अंदाज में दी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश आज यानी 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न को मना रहा है। देशभर में लोग आजादी के त्यौहार को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मना रहे हैं। 15 अगस्त के दिन भारत के वीर शहीदों ने देश को अंग्रेजों की 200 साल पुरानी गुलामी से मुक्त कराया था। इस मौके पर कई देश के हर राज्य के शहर से लेकर गांव तक आजादी के जश्न को झण्डा फैहरा कर मना रहे हैं। कंगना रनौत से लेकर अनुपम खेर ने 15 अगस्त के मौके पर पोस्ट किया है और फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी है।

यह भी पढ़े -आईएएनएस रिव्यू पहले भाग से भी बेहतर है नेक्स्ट लेवल की हॉरर कॉमेडी ब्लॉकबस्टर 'स्त्री 2'

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर के दी बधाईंया

अनुपम खेर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी आज की स्वतंत्रता के लिए, हमारे बीते हुए कल में बहुत सारे जाने पहचाने और बहुत सारे अनजान लोगों का बलिदान है, त्याग है। उन्हें याद रखना बहुत ज़रूरी है। जय हिन्द। जय भारत! वीडियो में अनुपम खेर बोल रहे हैं- स्वतंत्रता, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है ये एक पहचान है। एक ऐसी पहचान जिसके पीछे लंबा कठिन संघर्ष छुपा है। एक ऐसा संघर्ष जिसे हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर लड़ा था। ये लड़ाई हमारे अस्तित्व की लड़ाई थी। आत्मसम्मान की लड़ाई थी। खुली हवा में सांस लेने की लड़ाई थी। जो आज हमें गर्व के साथ जीने का अधिकार देती है। वीडियों में उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड को भी दिखाया। साथ ही देश के लोगों ने जो-जो जुल्म सहे वो भी वीडियो में देखने को मिला। साथ ही अब बदलते भारत का स्वरूप भी देखने को मिला।

यह भी पढ़े -शाहिद कपूर की फिल्म 'कमीने' के 15 साल पूरे, फैंस ने की सीक्वल की मांग

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फोटो की शेयर

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी तिरंगा झंडा लहराते हुए फोटो शेयर की। अक्षय कुमार ने भी तिरंगा झंडे की फोटो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा- हमारा तिरंगा झंडा हमेशा ऊंचा लहराता रहे और हमारा दिल गर्व से भरा रहे। हमारी स्वतंत्रता को नमन। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।


अक्षय कुमार ने भी दी फैंस को बधाई

एक्टर अक्षय कुमार ने भी फोटो शेयर करके अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। आज अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

यह भी पढ़े -इस फिल्म ने तोड़ी थी अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन वाली छवि, कॉमिक टाइमिंग पर फिदा हुए थे लोग


अनिल कपूर ने दी फैंस को बधाई

अनिल कपूर ने भी फैंस को खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी हैं।





Created On :   15 Aug 2024 5:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story