बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी: फराह खान ने होली के त्योहार पर किया विवादित कमेंट, पुलिस थाने में दर्ज हुई FIR, लगे ये गंभीर आरोप

फराह खान ने होली के त्योहार पर किया विवादित कमेंट, पुलिस थाने में दर्ज हुई FIR, लगे ये गंभीर आरोप
  • फराह खान ने होली के त्योहार पर किया विवादित कमेंट
  • पुलिस थाने में दर्ज हुई FIR
  • लगे हैं ये गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टर शेफ को लेकर चर्चा में हैं। फराह खान इस शो को होस्ट कर रही हैं। शो के दौरान उन्होंने हिंदू त्योहार होली के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा रहा है। फराह खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हिंदुस्तानी भाऊ ने फराह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

फराह खान के खिलाफ केस दर्ज

हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से फेमस विकास फाटक ने अपने वकील, एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख के जरिये फराह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। खबरों के मुताबिक, खार पुलिस स्टेशन में आज शिकायत दर्ज की गई, जिसमें 20 फरवरी को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड के दौरान की गई विवादास्पद टिप्पणी के लिए फराह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

अपनी शिकायत में, विकाश फाटक ने आरोप लगाया कि फराह खान ने होली को "छापरियों के लिए एक त्योहार" बताया है, जिसे कई लोग अपमानजनक मानते हैं। हिंदुस्तानी भाऊ ने आगे कहा कि उनकी टिप्पणी से उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ व्यापक हिंदू समुदाय की भावनाएं भी आहत हुईं है।

इस कमेंट पर हो रहा विवाद?

बता दें कि, फराह खान ने होली के त्योहार के बारे में एक टिप्पणी की, जिस पर ऑनलाइन ट्रोलिंग शुरू हो गई थी। उन्होंने शो के दौरान कहा था, "होली सभी छापरी लोगों का पसंदीदा त्योहार है। उनकी टिप्पणी के बाद, सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना और ट्रोलिंग हो रही है। लोग उनसे माफी मांगने के लिए कह रहे हैं।

Created On :   22 Feb 2025 3:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story