गुड न्यूज: शादी के 9 साल बाद टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

शादी के 9 साल बाद टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
  • टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर गूंजी किलकारी
  • एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शादी के 9 साल बाद टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस मां बन गई हैं। दृष्टि ने कल 22 अक्टूबर 2024 को एक बेटी को जन्म दिया है। दृष्टि ने पोस्ट करके खुशखबरी अपने फैंस को सुनाई है। इस खबर को सुनने के बाद तमाम सेलेब्स और फैंस एक्ट्रेस को बधाईंया दे रहे हैं।

यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

दृष्टि ने शेयर किया पोस्ट

दृष्टि धामी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने एक क्लिप शेयर की है। इसमें लिखा है- सीधे जन्नत से हमारे दिल में, एक पूरी नहीं जिंदगी, एक पूरी नई शुरुआत। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'वो यहां आ गई है।' इस खबर को सुनने के बाद तमाम सेलेब्स और फैंस एक्ट्रेस को बधाईंया दे रहे हैं अनीता राज ने लिखा- 'वो आपकी और नीरज की परी है। गुरुजी आपके परिवार को हमेशा अनंत खुशियां दें. ढेर सारा प्यार।' शक्ति अरोड़ा ने लिखा- 'बधाई.' पूजा गौर ने लिखा- 'बधाई, आपको बहुत सारा प्यार.' इसके अलावा किश्वर मर्चेंट, मौनी रॉय, सुरभि ज्योती समेत कई स्टार्स ने दृष्टि को मां बनने की बधाई दी है।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

शादी के 9 साल बाद मां बनीं दृष्टि धामी

हाल ही में दृष्टि धामी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे कहती हैं- 41 हफ्ते हो गए, अब भी बेबी नहीं आया। बेबी अब मुझे वाकई में तंग कर रहा है। रचेल वाइब्स। बता दें कि दृष्टि धामी ने साल 2015 में नीरज खेमका से शादी की थी। कपल शादी के नौ साल बाद पहली बार पेरेंट्स बना है। दृष्टि धामी ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। वे सिलसिले बदलते रिश्तों का, मधुबाला, गीत, एक था राजा एक थी रानी और परदेस में है दिल मेरा जैसे शोज का हिस्सा रहीं हैं।

यह भी पढ़े -रजनीकांत, चिरंजीवी, कंगना, अनुपम खेर समेत कई हस्तियों ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Created On :   23 Oct 2024 5:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story