Chhaava Box Office Collection: रुकने का नाम नहीं ले रही छावा फिल्म की कमाई, चौथे मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई, 550 करोड़ के आंकड़े से बस इतने कदम दूर

- छावा मूवी कर रही धमाकेदार कमाई
- अब तक करीब 530 करोड़ का किया कलेक्शन
- 600 करोड़ के क्लब में जल्द हो सकती है शामिल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म पिछले वीकेंड पर ही 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है और अभी भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है। छावा के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं छावा 26 वें दिन कितना कलेक्शन करेगी...
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, छावा ने अपनी रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को रात 9 बजे तक 4.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के मंगलवार को 6-7 करोड़ तक कमाने की उम्मीदें हैं। अभी फिल्म का टोटल कलेक्शन 530 क्रॉस कर गया है। बता दें कि फिल्म की कमाई के 26वें दिन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं है. रात की कमाई के बाद आंकड़े परिवर्तित हो सकते हैं।
ऐसी रही फिल्म की कमाई
छावा फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 48 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़, पांचवे दिन 25 करोड़, छठवें दिन 31 करोड़ और सातवें दिन 21 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह फिल्म ने पहले वीक में 219.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 180.25 करोड़ और तीसरे हफ्ते 84.05 करोड़ कमाए थे।
25 वें दिन किया था इतना कलेक्शन
फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन 8.75 करोड़, 23वें दिन 16.75 करोड़, 24वें दिन 10.75 करोड़, 25वें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि छावा फिल्म की कहानी शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर है। इस फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। उनके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। रश्मिका ने विक्की की पत्नी का रोल निभाया है। अक्षय खन्ना औरंगजेब का किरदार प्ले किया है। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। विक्की और अक्षय ने अपनी एक्टिंग से फैंस को कायल कर दिया है।
Created On :   12 March 2025 1:48 AM IST