कृष्ण जन्माष्टमी 2024: कृष्ण की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, शिल्पा शेट्टी से रकुल प्रीत तक, इन सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

कृष्ण की भक्ति में डूबा बॉलीवुड, शिल्पा शेट्टी से रकुल प्रीत तक, इन सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
  • कृष्ण की भक्ति में डूबा बॉलीवुड
  • शिल्पा शेट्टी से रकुल प्रीत तक
  • इन सेलेब्स ने फैंस को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मंदिर से लेकर बाजारों तक हर तरफ रौन दिखाई दे रही है। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। वहीं फिल्मी गलियारों में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सेलेब्स जन्माष्टमी के खास मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, रकुल प्रीत सिंह, शिल्पा शेट्टी समेत कई सितारों ने कान्हा के जन्मोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं किन किन सेलेब्स ने कृष्ण जन्माष्टमी की बधाईंया फैंस को दी है-

यह भी पढ़े -प्लेटिनम जयंती समारोह से एयरपोर्ट रवाना हुए सीएम भजनलाल, कृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

मनोज बाजपेयी ने दी फैंस को बधाई

मनोज बाजपेयी ने जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण का मुरली बजाते हुए पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं…भगवान कृष्ण आपके जीवन को खुशियों और सुख, समृद्धि से भर दें।


श्रद्धा कपूर ने इस खास मौके पर बहुत ही प्यारा सा भजन शेयर किया है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते दिख रहे हैं और राधा उनके कंधे पर सिर टिकाकर खड़ी है। एक्ट्रेस ने बहुत ही खास अंदाज में बधाई दी है।

यह भी पढ़े -कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रंग-बिरंगी लाइट और मोर पंख से सजा बिरला मंदिर, सुरक्षा के खास इंतजाम


मौनी रॉय ने भी कान्हा के जन्मोत्सव की बधाई दी है। मौनी ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें श्रीकृष्ण हाथों में मुरली पकड़े नजर आ रहे हैं और पीछे की ओर खूबसूरत सा मोरपंख है। साथ ही लिखा है जन्माष्टमी की बधाई।


हेमा मालिनी की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कान्हा जी का मुरली बजाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह गाय के पास खड़े हैं।


शिल्पा शेट्टी ने भी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं और कान्हा जी का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, द जन्माष्टमी, इस मौके पर प्यार और आशा के साथ त्योहार मनाते हैं।


माधुरी दीक्षित ने कृष्णा की मुरली के साथ फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, नटखट, नंदलाल हमेशा आपको खुश रखें…जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

यह भी पढ़े -नोएडा के इस्कॉन टेंपल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए तैयारियां पूरी, भक्तों का लगा तांता


रकुल प्रीत सिंह ने भी फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कृष्णा जी का पोस्टर शेयर किया है और हैप्पी जन्माष्टमी लिखा।


तमन्ना भाटिया ने कृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर बांसुरी बजाते हुए श्रीकृष्ण का पोस्टर शेयर किया है और शुभकामनाएं दी हैं।



Created On :   26 Aug 2024 10:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story